CM Mohan Yadav Tribute Air Force Jawan Vicky Pahade: जम्मू कश्मीर में रविवार को आतंकवादियों के हमले में एयरफोर्स के जवान विक्की पहाड़े ने बलिदान कर दिया। विक्की पहाड़े मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले थे। सोमवार को विक्की पहाड़े के पार्थिव को छिंदवाड़ा ले जाया गया, इसलिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी चुनावी सभा को रद्द करके एयरफोर्स के जवान विक्की पहाड़े को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए नागपुर से छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने छिंदवाड़ा एयरस्ट्रिप पर विक्की पहाड़े को पुष्पचक्र अर्पित किया।
आंतकियों को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे बहादुर जवानों पर हमें गर्व है, जिन्होंने अपने कर्तव्य के लिए अपने प्राणों की बलिदान दे दिया। जवान विक्की पहाड़े ने खुद को मातृ सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित किया। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने कायराना हमला किया। जिन्होंने यह हमला किया है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: Vickky Pahade कौन? पुंछ हमले में शहीद, बेटे को जन्मदिन पर देने वाले थे सरप्राइज
सीएम मोहन यादव का ऐलान
शहीद को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश ऐसे बहादुर जवानों से ही अपनी यात्रा तय करता आया है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। यह क्षति अपूरणीय है। राज्य सरकार अपने बहादुर की शहादत को बेकार नहीं जाने देगी। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि विक्की पहाड़े की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए स्मृति द्वार, वार्ड का नामकरण किया जाएगा, इसके लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि प्रदान करने के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेज रही है। इसके साथ ही शहीद के परिवार में किसी को वायु सेना में नौकरी मिल सकती है, लेकिन जरुरत होने पर राज्य सरकार उस शख्स को सरकारी सेवा प्रदान कर सकती है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
6 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
7 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
8 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
11 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
14 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines