हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जबलपुर होटल ब्लास्ट मामले में CM मोहन यादव का एक्शन, बनी 5 सदस्यीय कमेटी, इन पहलुओं पर करेगी जांच

Jabalpur Hotel Blast Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आईटीसी की निर्माणाधीन होटल में शनिवार को ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब इस मामले पर सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है।

विज्ञापन
cm mohan yadav action

Jabalpur Hotel Blast Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आलीशान होटल में हुए ब्लास्ट मामले में सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में फायर डिपार्टमेंट अधिकारी से लेकर पीआईयू, आईओसीएल, गेल के टेक्निकल एक्सपर्ट शामिल होंगे। यह पांच सदस्य कमेटी इस बात की जांच करेगी कि हादसा आखिर कैसे हुआ, किन परिस्थितियों में ब्लास्ट हुआ और उसके लिए कौन जिम्मेदार है? रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें, शनिवार को उद्घाटन से पहले वेलकम होटल में ब्लास्ट से 1 युवती की मौत हो गई थी। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि शनिवार की शाम होटल वेलकम में गैस की पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान होटल की ऊपरी मंजिल में ब्लास्ट हो गया था। घटना पर खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दुख जताया था। सीएम ने मृतक के परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हज़ार की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

मुआवजे का ऐलान

हादसे के बाद जबलपुर कलेक्टर और एसपी ने स्थल का मुआयना किया और बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा मृत परिवार को चार लाख और घायलों को पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता घोषित की गई है। अभी पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है कि आखिर यह ब्लास्ट कैसे हुआ।

सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जबलपुर के निर्माणाधीन ITC होटल के किचन में गैस पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान भीषण आग लगने की सूचना मिली है। इस दुखद घटना में घायलों को बेहतर उपचार देना, हमारी प्राथमिकता है। समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। घटना में दुर्भाग्य से एक महिला की असामयिक मृत्यु हुई है, शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं।

ये भी पढ़ें-  ‘बच्चों को वन और वन्य जीवन की महत्ता बचपन से ही सिखाएं’, समारोह में बोले MP राज्यपाल मंगुभाई पटेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें