Ladli Behna Yojana Installment: शारदीय नवरात्रि चल रही हैं। इनकी समाप्ति 12 अक्टूबर को दहशरे के साथ हो जाएगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त इस बार 5 अक्टूबर शनिवार को 1.29 करोड़ बहनों के खाते में आ जाएगी। सीएम मोहन यादव दमोह जिले के लिए सिंग्रामपुर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन कार्यक्रम से सिंगल क्लिक से खाते में 1250 रुपये भेजेंगे। नवरात्र और दशहरे के त्योहार को देखते हुए लाड़ली बहना योजना की किस्त इस बार जल्दी जारी की जा रही है।
दमोह जिले के सिंग्रामपुर में शनिवार को मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी। इसके साथ ही ही यहां लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है। इसमें सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों से चर्चा करेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों के खाते में भी राशि ट्रांसफर करेंगे।
कार्यक्रम स्थलों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक, लाड़ली बहना एवं स्व सहायता समूह तथा सिंगौरगढ़ किले के महत्वूपर्ण स्थलों के कार्यक्रम पांच अक्टूबर को प्रस्तावित है। इसी उद्देश्य को लेकर पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पशुपालन और डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटैल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अघ्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया और जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिए।
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि पहली कैबिनेट भी वीरांगना रानी दुर्गावती के स्मरण में उनकी 500वीं जन्म जयंती पर जबलपुर में हुई थी, एक साल पूरा होने को है 501वीं जन्म जयंती पांच अक्टूबर को है।
कैबिनेट बैठक में राज्य के हितों पर विचार होंगे
जब कैबिनेट में इस बात की चर्चा हुई थी तो हम सभी ने प्रस्ताव रखा था कि सिंगौरगढ़ में अगर यह कैबिनेट होती है, तो वास्तव में यह यादगार बनेगा। मैं मुख्यमंत्री का आभारी हूं उन्होंने मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक सिंग्रामपुर में रखने का फैसला किया है, पूरी सरकार रानी दुर्गावती की पहली राजधानी में उनके चरणों में बैठकर राज्य के हितों का विचार करेगी।
संस्कृति पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव कि कैबिनेट रानी दुर्गावती के नाम पर समर्पित है। जो ऐतिहासिक दृष्टि से रानी दुर्गावती का जो योगदान है जिन्होंने अकबर जैसे योद्धा से टक्कर ली और इतिहास में एक बड़ा नाम किया।
ये भी पढ़ें- ‘विकसित मध्यप्रदेश के लिए टीम भावना के साथ करें काम’, परिचय बैठक में बोले मुख्य सचिव जैन
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
3 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines