Tiranga Yatra 2024: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर यात्रा की शुरुआत की। नरेला विधानसभा के सुभाष आरओबी से शुरू हुई यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाओं में उत्साह नजर आया। यात्रा में देशभक्ति के गीत गूंजे। यात्रा के कारण तीन ओर से ट्रैफिक बंद किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए 101 मंच लगाए गए हैं। सभी समाजों, वर्ग के लोग पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे।
विवेक सागर और ऐश्वर्य का सम्मान
तिरंगा यात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ओलंपियन विवेक सागर और अर्जुन अवॉर्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह का स्वागत कर सम्मान किया। इस मौके पर खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद रहीं। तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वालों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
यात्रा के कारण ट्रैफिक में बदलाव
तिरंगा यात्रा प्रभात चौराहा से अशोक बिहार, परिहार चौराहा, पुष्पा नगर होते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर खत्म होगी। प्रभात चौराहा से 80 फीट रोड होकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 की ओर सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहन, भारी वाहन, अनुमति प्राप्त वाहन, सिटी बस, आदि माल वाहक वाहनों का आवागमन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक चेंज रहेगा।
यहां से आवागमन पूरी तरह बंद
आईटीआई तिराहा, बोगदा पुल और मेहता मार्केट से प्रभात की ओर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। रायसेन की ओर से आने वाले वाहन आईटीआई रोड तिराहे से बाएं मुड़कर कॅरियर कॉलेज होकर आ-जा सकते हैं। बोगदा पुल से प्रभात की ओर जाने वाले वाहन जिंसी, होशंगाबाद रोड होते हुए आ-जा सकेंगे। मेहता मार्केट से प्रभात की ओर जाने वाले वाहन अंडर ब्रिज से आ-जा सकेंगे।
तिरंगा यात्रा मार्ग पर होगा भव्य स्वागत
मंत्री सारंग ने बताया कि तिरंगा यात्रा सुभाष नगर से प्रस्थान कर विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य रेलवे स्टेशन तक जाएगी। यात्रा मार्ग में बनाये गये स्वागत मंचों पर समाज का हर वर्ग यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित होगा। रहवासी, शासकीय और अशासकीय व्यक्ति, स्पोर्ट्स क्लब, सोसायटी, खिलाड़ी, कोच, अकादमी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और स्टॉफ, विभिन्न जनसंगठन, सामाजिक संगठन आदि तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। मंत्री सारंग ने बताया कि तिरंगा यात्रा में दो बार ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलम्पियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढ़ें- जबलपुर रेलवे स्टेशन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी ने दी 2 नए प्लेटफार्म बनाने की मंजूरी
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
24 mins agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
57 mins agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
6 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
23 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines