हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

Mohan Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जल संसाधन विभाग की नई एसओआर को भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
mohan yadav cabinet meeting

Mohan Cabinet Meeting: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में आयोजित की गई थी। प्रदेश की मोहन सरकार ने सोयाबीन किसानों के हित में बड़ा फैसला किया है। प्रदेश की मंडियो में सोयाबीन का मिनिमम सपोर्ट प्राइस मूल्य पर किया जाएगा। प्रदेश शासन का कृषि विभागज जल्द ही इस आशय का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगा। मंगलवार को मंत्रालय में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद इसे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि किसान लंबे समय से सोयाबीन के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के 22 जिला एलोपैथी अस्पतालों में आयुष विंग के संचालन के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई गई।

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले

  • सागर मेडिकल कॉलेज के उन्नयन का प्रस्ताव मंजूर। 1100 बेड का अस्पताल बनेगा, जिसे जिला अस्पताल से भी जोड़ा जाएगा।
  • राज्य सरकार सोयाबीन का एमएसपी एमपी के किसानों को देने की केंद्र से मांग करेगी।
  • उज्जैन के सलैरखेड़ा प्रोजेक्ट के लिए 614 करोड़ की राशि मंजूर।
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलेगा।
  • प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में भाग लेंगे।

  • रीवा में एयरपोर्ट बनेगा।
  • पीएम मोदी का जन्मदिन स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के स्लोगन के साथ मनाया जाएगा।
  • 17 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलेगा इस अभियान में समाज की हर वर्ग को जोड़ने की कोशिश की जाएगी
  • इस अभियान के तहत सफाई मित्रों की परिवारों की चिंता की जाएगी।
  • ब्लैक स्पॉट को पूरी तरीके से समाप्त किया जाएगा वहां पर पार्क बनाए जाएंगे सीनियर सिटीजन के बैठने के लिए बैठक व्यवस्था होगी।
  • आज से सभी निगम मंडलों के अध्यक्ष मंत्री होंगे।
  • पुनर्गठन आयोग के लिए प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए गए।

  • जनसंख्या और सीमांकन सुनिश्चित के लिए मंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करे।
  • उज्जैन में शिप्रा नदी के सोर्स स्थान को साफ रखने के लिए 14 करोड़ की लागत से सिलारखेडी में जल क्षमता को बढ़ाया जाएगा।
  • डोमर खेड़ी जलाशय को लेकर किसानो की पुरानी मांग थी। डोमर खेड़ी जलाशय में 150 करोड़ की लागत से 2940 हेक्टेयर की सिंचाई के लिए योजना को स्वीकृति दी गई।
  • भारतमाला परियोजना के तहत पीथमपुर में 1011 करोड़ लागत से लॉजिस्टिक पार्क बनेगा।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के सागर में ‘रंगीन रोटी’ कैम्पेन ने किया कमाल, आंगनवाड़ी के बच्चों की सेहत में आया सुधार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें