BJP Membership Campaign: मध्य प्रदेश में बीजेपी सदस्यता अभियान की तैयारियों में जुटी है। आज संगठन पर्व की भोपाल के टैगोर मण्डल के बूथ क्रमांक-111 की संगठन पर्व की बूथ कार्यशाला में शामिल होने के लिए सीएम मोहन यादव पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर उनमें जोश भरा। बीजेपी में नायक नहीं कार्यकर्ता का महत्व है। भारत में कर्तव्यों के हस्तांतरण की परंपरा है।
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि हमारे पहले अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पद छोड़कर, लात मार कर धारा 370 का विरोध कर अपने कदम आगे बढ़ाए। उन्होंने अपनी शहादत दी। उनकी जेल में हुई हत्या आज भी रहस्य है। जनसंघ और बीजेपी ने जो कहा, वह किया। स्वाभिमान का जीवन जीने का तरीका पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सिखाया। नरेंद्र मोदी की सरकार में राशन मुफ्त का काम हम हम कर रहे हैं, बीजेपी कर रही है, मोदी सरकार कर रही है। गैस के चूल्हे घर-घर पहुंचाए। पक्का मकान का पैसा भी सबको मिल रहा है। शहर में ढाई और ग्रामीण में डेढ़ लाख रुपए। अगर कोई आड़ा-तिरछा चलेगा तो उनका सीधा करना भी हम जानते हैं। मोदी ने पाकिस्तान को दो-दो बार ठीक किया।
कांग्रेसी पर साधा निशाना
हमारे संस्कार भी बहुत अच्छे हैं। राम रक्षाबंधन उत्सव मनाते हैं। संस्कृति के मामले में, आध्यात्मिक मामले में, सेवा करने के मामले में बीजेपी कभी पीछे नहीं है। सीएम ने आगे कहा, कांग्रेसी वोट मांगने आएंगे लेकिन मंदिर नहीं जाएंगे।कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं था। कांग्रेस ने राम मंदिर में भी अड़ंगा लगाया। आज तक अयोध्या में दर्शन करने नहीं गए।
सदस्यता अभियान को लेकर ऊर्जा है- सीएम मोहन यादव
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान का कार्यक्रम पूरे देश भर में शुरू होने वाला है। लगातार बैठक चल रही है। भोपाल जिले के बूथ क्रमांक 111 में बैठक लेने आया हूं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर ऊर्जा है। सभी वर्गों के भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे। रोजगार और उद्योग लगाने को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
14 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines