Chhatarpur Road Accident Reason: मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुए सड़क हादसे में बागेश्वर धाम के 7 श्रद्धालु मारे और 6 घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे 39 पर झांसी खजुराहो जाने वाली सड़क पर गांव कदारी के पास हुआ। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को छतरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छतरपुर SP अगम जैन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं हादसा होने की 3 वजहें भी सामने आई हैं। हादसा ऑटो ड्राइवर की गलती के कारण हुआ है, जिसके खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन लेगी।
यह भी पढ़ें:गुजरात में रोज 6 महिलाओं से बलात्कार, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो सर्वे में खुलासे चौंकाने वाले
इन 3 कारणों से हुई ऑटो-ट्रक की टक्कर
छतरपुर SP अगम जैन ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में से 5 की मौत मौके पर हो गई थी। वहीं 2 श्रद्धालुओं ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं हादसा होने की एक नहीं 3-3 वजह हैं। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड और नींद की झपकी हादसे का कारण है। प्राथमिक जांच के अनुसार, ऑटो में करीब ड्राइवर समेत 15 सवारियां थीं। वहीं ड्राइवर तेज स्पीड से ड्राइविंग कर रहा था। उसे नींद की झपकी लगी और ट्रक से टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें:7 मिनट में भूकंप के 2 झटके; देखें डराने वाला वीडियो; जम्मू कश्मीर में धरती हिलती देख कांपे लोग
उत्तर प्रदेश के रहने वाले श्रद्धालु
पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए श्रद्धालु उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। मरने वालों की शिनाख्त प्रेम नारायण कुशवाहा (ऑटो ड्राइवर), जनार्दन, मनु श्रीवास्तव, नन्हे, गोविंद, लालू, अंशिका के रूप में हुई। अंशिका की उम्र सिर्फ डेढ़ साल है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
16 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
16 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
16 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines