Madhya Pradesh Electricity Distribution Company: मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव के साथ-साथ होली के त्योहार की भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हम सभी जानते हैं कि होली की धुलेंडी होली से एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है। ऐसे में राज्य के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने पूरे शहर के लोगों और सभी बिजली उपभोक्ताओं से सुरक्षित होलिका दहन के लिए अपील की है। कंपनी ने सभी लोगों से कहा कि लोग किसी भी ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभों और बिजली की ऐसी लाइनों के नीचे होलिका दहन न करें, जहां से विद्युत प्रवाहित हो रहा हो।
विद्युत वितरण कंपनी का लोगों को संदेश
कंपनी ने कहा है कि ऐसी जगहों या लाइनों के नीचे होलिका दहन से बड़े हादसे की गंभीर संभावना हमेशा बनी रहती है। ऐसे में बतौर नागरिक समझदारी इसी में है कि हम इस तरह की संभावनाओं से बचे रहें। विद्युत वितरण कंपनी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि लोग होलिका दहन का आयोजन बताए गए बिजली लाइनों से दूर हटकर किसी दूसरे स्थान पर करें। कंपनी इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि आग की लपटों से एल्यूमिनियम तारों और बिजली के केबल के गलने, जलने और टूटने लगती हैं, ऐसे में हादसे की सबसे अधिक संभावनाएं रहती हैं। अगर यह तारे टूट कर गिर जाती हैं, तो इससे कोई भी बड़ी अप्रत्याशित घटना घट सकती है।
यह भी पढ़ें: 1600 की आबादी वाले एक गांव ने देश को दिए सांसद-विधायक और SDM-तहसीलदार, पढ़ें काफी दिलचस्प है कहानी
होली के त्योहार में रंगा बाजार
राज्य में होली त्योहार के लिए तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। राज्य के सभी प्रसिद्ध और छोटे बाजारों में रंग, पिचकारियां और गुलाल से सज गए हैं। हालांकि, इस साल होली के बीच बाजार में काफी सुस्ती देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि इसका कारण मार्च के आखिरी हफ्ते में होली होने की तारीख है, क्योंकि होली 25 मार्च को है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines