MP Minister Kailash Vijayvargiya Song Video Viral: मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस समय सोशल मीडिया सनसेशन बन गए हैं। दरअसल, हमेशा अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्टेज पर गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। यह सिंगिंग वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो का पाकिस्तान से एक खास कनेक्शन है।
मंत्री विजयवर्गीय का वीडियो वायरल
दरअसल, मंगलवार को देशभर में अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश विसर्जन किया गया है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी बहुत धूमधाम से अनंत चतुर्दशी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इंदौर के ऐसे ही एक गणेश की झांकी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए, जहां वह हर साल आते हैं। इस गणेश विसर्जन के चल समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्टेज पर हिंदू और हिंदुस्तान से जुड़ा एक गाना गया। इस मौके पर सामने खड़े आम लोग भी मंत्री विजयवर्गीय के सुर से सुर मिलाने लगे। मंत्री जी के साथ सुर मिलाते हुए लोग ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जो गीत गा रहे थे, उसके बोल में ‘हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान’ आ रहा था, जिसके साथ राइम बनाते हुए लोगों ने कहा कि ‘खतम करेंगे पाकिस्तान’। इस तरह अनंत चतुर्दशी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भजन और गीत के बीच ‘खतम करेंगे पाकिस्तान’ के नारे लगने लगे।
यह भी पढ़ें: ‘जनता को सुविधाएं देना ही पीएम मोदी के लिए है शानदार बर्थडे गिफ्ट’, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
झूमने लगे लोग
वहीं इस घटना को कुछ लोगों ने अपने फोन में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। शेयर होने के बाद रातभर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जहां कैलाश विजयवर्गीय वीडियो में गाना गाते दिख रहे हैं, वहीं उनके गाने पर आम लोग झूमते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
4 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines