Madhya Pradesh Budget 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज सदन में भाजपा के मोहन यादव सरकार द्वारा अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह मोहन सरकार का पहला बजट है। मोहन सरकार के अंतरिम बजट को लेकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कुछ खास बातें कही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट के लेखानुदान में सभी योजनाओं के लिए खास प्रावधान है। प्रदेश में आगले 4 महीनों तक सभी योजनाएं यथावत चलती रहेंगी, इसके ही लेखानुदान लाया जा रहा है। फिलहाल, अभी कोई नई योजना शुरू नहीं की जाएगी। राज्य में मोदी की गारंटी पूरी हो रही है।
अंतरिम बजट में क्या होगा खास?
वित्त मंत्री के बयान के अनुसार आज सदन में पेश होने वाले इस अंतरिम बजट में सिर्फ पुरानी योजनाओं के लिए फंड आवंटित किया जा रहा है। बता दें कि मोहन सरकार का यह बजट 1 लाख करोड़ का होगा। इसमें किसी तरह की कोई नई सरकारी योजना की घोषणा नहीं की जाएगी। यह बजट सिर्फ 4 महीनों के लिए है, लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद जून-जुलाई के मॉनसून सत्र में मोहन सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। जानकारी के अनुसार, मोहन सरकार के अंतरिम बजट का खास फोकस पुरानी योजनाओं चलाना, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल सेक्टर को डेवलपमेंट करने पर होगा।
यह भी पढ़ें: कतर से 7 भारतीयों की वापसी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा ‘नए भारत की नई तस्वीर, यह मोदी का इंडिया है’
पूरी होगी मोदी की गारंटी
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास की तर्ज पर मध्य प्रदेश में स्टेट लेवल पर आवास स्वीकृत किए जाएंगे। इसके लिए योजना के तहत पात्रों को आवास निर्माण के लिए किस्तों में 2 लाख रुपये दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना के लिए भी नए मद खोले जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines