MP Budget Session 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज दिन मानसून सत्र का बहुत ही खास दिन है। दरअसल, आज विधानसभा में भाजपा की मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश की सदन में सुबह 11 बजे राज्य का पूर्ण बजट पेश करेंगे। सरकार के अनुसार आज का बजट जनता का बजट जनता होने वाला है। विधानसभा में पेश होने वाला यह बजट 3.65 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है।
बजट में इन्हें मिलेगी कई सौगातें
इस बार के बजट में मध्य प्रदेश की जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा बजट में गरीब, युवा, महिला और किसानों का खास ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ धार्मिक स्थलों के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। वहीं बजट में कैपिटल इंवेस्टमेंट में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान रखा जा सकता है। प्रदेश में किसी जनकल्याण योजना बंद नहीं किया जाएगा। बजट में लाड़ली बहना योजना से लेकर लाड़ली लक्ष्मी योजना, स्कॉलरशीप, स्वरोजगार, गेहूं पर 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस और मोटे अनाज की पैदावार को प्रोत्साहित करने के लिए भी विभागों को पर्याप्त राशि आवंटित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में गुंडों की गैंग पर चलेगा पुलिस का डंडा, क्या है क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट का काम?
मध्य प्रदेश का आत्मनिर्भर बजट
इसके अलावा बजट में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ के कामों के लिए राशि आवंटित की जाएगी। माना जा रहा है कि करीब 9 हजार करोड़ रुपये सड़क, पुल-पुलिया और भवनों के लिए रखे जाएंगे। साथ ही बजट में विंध्य नर्मदा एक्सप्रेस-वे, अटल प्रोग्रेस-वे और इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों को 30 हजार करोड़ से अधिक राशि आवंटिक करने की तैयारी है। सदन में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बजट को ‘मध्य प्रदेश का आत्मनिर्भर बजट 2024-25’ बताया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
8 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines