MP Crime: मध्यप्रदेश के नीमच में एक 17 साल के छात्र की तीन हिस्सों में कटी हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक किशोर के पिता ने कहा कि घर से स्कूल के लिए गया बेटा फिर नहीं लौटा। बता दें कि 11 सितंबर को रोहित पिता दीपक मालवीय की गुमशुदगी दर्ज हुई थी।
लाश के कुछ हिस्सों में लग चुके थे कीड़े
यह मामला नीमच में जावद थाना क्षेत्र के सरवानिया महाराज का है जहां सुबह एक स्कूली छात्र की तीन हिस्सों में कटी हुई लाश मिली। लाश के कुछ हिस्सों में कीड़े लग चुके थे। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अमितकुमार तोलानी, एएसपी नवल सिसौदिया पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना करने के बाद आसपास लोगों से घटना के बारे में चर्चा की। वहीं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे फुटेज जुटाकर घटना की जांच कर रही है, जिससे मामले के आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
यह भी पढ़ें-भोपाल में भारी बारिश, सड़कें-गलियां बनी तालाब, 6 लोगों को बचाया गया
11 तारीख दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
एसपी अमितकुमार ने बताया कि 11 तारीख को उपरेड़ा गांव निवासी रोहित पिता दीपक मालवीय की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। परिजनों ने मिले शव की पहचान रोहित के रूप में की है। लेकिन फिर भी शव का डीएनए परीक्षण करवाया जा रहा है। हम पता कर रहे हैं कि शव यहां तक कैसे पहुंचा। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच करने सहित 11 तारीख को छात्र किस-किस के साथ रहा, किससे से मिला था। उन सभी लोगों से भी चर्चा की जा रही है। छात्र की कॉल डिटेल निकाल कर पता लगाया जा रहा है।
मृतक छात्र के पिता ने बताया कि मेरा बेटा 11 तारीख को दो बजे घर से स्कूल के लिए निकला था फिर नहीं लौटा, अब किसके सहारे जिऊंगा, मेरे बुढ़ापे की लाठी टूट गई। बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। लेकिन जन्माष्टमी के दिन कुछ लोगों से विवाद जरूर हुआ था।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
27 mins agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
14 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
18 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
18 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
19 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines