BJP MLA Riti Pathak Target MP Deputy CM: सीधी में बीजेपी विधायक रीति पाठक ने सार्वजनिक रूप से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की खिंचाई कर दी। उन्होंने मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की खामियां गिनाई। ये कहते हुए कि अस्पताल के विकास के लिए विधायक निधि से मेरे द्वारा जारी हुई 7 करोड़ रुपए की राशि गायब हो गई।
इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग को 6 से 7 बार पत्र लिखा, लेकिन आपकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। चूंकि राजेंद्र शुक्ल डिप्टी होने के साथ स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, जो रीवा से विधायक हैं, तो रीति पाठक ने सीधे शब्दों में ये भी कह दिया कि आप रीवा से निकलकर सीधी में भी विकास कीजिए।
डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
दरअसल, पहले सांसद रहीं और अब बीजेपी विधायक रीति पाठक सीधी में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान मंच पर राजेंद्र शुक्ल भी बैठे थे। रीति पाठक का कहना है कि सही समय था, स्वास्थ्य मंत्री मौजूद थे।
मैंने अपनी बात रखी, अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है, पूरी व्यवस्था खराब हो चुकी है। इसलिए ध्यान दिलाना जरूरी था। वहीं, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि सीधी में जल्द निजी मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। बाकी सरकारी अस्पतालों में जो परेशानियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का तंज
बीजेपी विधायक का वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि विधायक की सुनवाई भी नहीं हो रही है, तो आम नागरिकों की क्या हैसियत होगी? सवाल यह भी है कि उप मुख्यमंत्री जैसे ऐसे कितने नेता हैं, जो सिर्फ अपने जिलों में सीमित हो गए हैं और पूरी ताकत से लोकल पॉलिटिक्स इंजॉय कर रहे हैं? सरकार बताए कि 7 करोड़ कहां गए? अगर एक जिले में ऐसा हाल है, तो 55 जिलों का हिसाब भी दें? लूट का यह ‘परिवहन’ कहां तक, कब तक ?
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया हमला
तो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि अपनी ही सरकार से पीड़ित हैं भाजपा के विधायक। जिस सरकार में अपनी ही पार्टी के विधायकों की बात नहीं सुनी जाती हो, वहां जनता की आवाज भले ही सरकार के कान तक कैसे पहुंचेगी।
राजेंद्र शुक्ला को किसी बीजेपी विधायक ने ऐसे पहली बार नहीं घेरा है बल्कि हाल ही में पूर्व गृह मंत्री और खुरई से बीजेपी विधायक भूपेश सिंह ने भी सागर में जिला योजना समिति की बैठक में कहा था कि कुछ लोग मेरी काल की सीडीआर निकाल रहे हैं, वो भी बिना पुलिस की अनुमति के, जिसकी जांच होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- MP: इस धार्मिक नगरी में होगी मोहन यादव की अगली कैबिनेट बैठक, इन मुद्दों पर लिए जाएंगे बड़े फैसले
संबंधित खबरें
'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
2 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
2 days ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
7 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
10 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
10 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
16 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
18 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
20 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines