Swachh Bharat Abhiyan In Bhopal: प्रदेश के लगातार विकास कार्यों में मोहन सरकार जुटी हुई है। इसी के तहत प्रदेश में साफ-सफाई रहे, इसके लिए कई कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। दरअसल, शहरों में किए जा रहे निर्माण या पुनर्निर्माण कार्य से निकलने वाले मलवे को विध्वंस अपशिष्ट/डिमोलिशन वेस्ट कहा जाता है। नगरीय विकास विभाग द्वारा इस वेस्ट का रीसाइक्लिंग और रियूज किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस काम को करने के लिए नगरीय निकाय द्वारा ठोस कदम उठाए गए हैं।
निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट ईंटों, टाइल्स, पेवर ब्लॉक्स आदि को आकार देते हुए “वेस्ट टू वेल्थ’’ में बदलाव किया जा रहा है। नगरीय निकाय द्वारा निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सी एण्ड डी वेस्ट) को दोबारा इस्तेमाल करने योग्य उत्पाद बनाये जा रहे हैं, ताकि कहीं खुले में मलबे के ढेर न लगें और पर्यावरण भी साफ-सुथरा रहे। नगरीय निकाय द्वारा यह अपशिष्ट मलबा संग्रहण वाहन (Waste Debris Collection Vehicle) द्वारा प्रोसेसिंग प्लांट तक लाया जाता है। इसके लिये नगरीय निकायों द्वारा टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं।
प्रदेश में चलेगा अधियान
प्रदेश में स्वच्छ भारत, मिशन शहरी के अंतर्गत नगरीय निकायों द्वारा “सी” एण्ड “डी” अपशिष्ट संग्रहण के लिए अभियान चलाया गया। “सी” एण्ड “डी” संग्रहण के लिए सोशल मीडिया और नगर में काम कर रहे कचरा वाहन से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। शहरी क्षेत्र में अनधिकृत रूप से पड़े “सी” एण्ड “डी” वेस्ट का संग्रहण कर प्र-संस्करण इकाई तक परिवहन किया गया। निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट उठवाने के लिए निर्धारित शुल्क नागरिकों द्वारा जमा किया गया। प्रदेश के 372 नगरीय निकायों ने 1318 स्थानों पर अनधिकृत रूप से “सी” एण्ड “डी” वेस्ट को मार्क किया। नगरीय निकाय द्वारा 2428 टन “सी” एण्ड “डी” का संग्रहण कर प्र-एडिशन इकाई तक वाहनों के माध्यम से परिवहन किया गया।
ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के पिता के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के चाचा का निधन, यहां होगा अंतिम संस्कार
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines