---विज्ञापन---

CM मोहन यादव के पिता के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के चाचा का निधन, यहां होगा अंतिम संस्कार

Shivraj Singh Chouhan Uncle Pass Away: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान का निधन हो गया है। उन्होंने भोपाल के बंसल अस्पताल अपनी आखिरी सांस ली है।

---विज्ञापन---

Shivraj Singh Chouhan Uncle Pass Away: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर से बड़ी दुखत खबर सामने आई है। जहां बीते दिन सीएम मोहन यादव के पिता सेठ पूनमचंद यादव निधन हो गया। वहीं आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान का निधन हो गया है। चैन सिंह चौहान ने भोपाल के बंसल अस्पताल अपनी आखिरी सांस ली है। फिलहाल, शिवराज सिंह चौहान सेठ पूनमचंद यादव के अंतिम दर्शन के लिए उज्जैन में है, वह जल्द ही भोपाल के लिए रवाना होंगे।

भोपाल से आई चाचा के निधन की खबर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान पिछले कुछ समय से बिमार चल रहे थे। उनका इलाज भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। बुधवार सुबह 11 बजे खबर आई की अस्पताल में चैन सिंह चौहान का निधन हो गया है। खबर मिलने तक शिवराज सिंह चौहान सीएम मोहन यादव के सेठ पूनमचंद यादव अंतिम दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच गए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि सेठ पूनमचंद यादव अंतिम दर्शन के बाद शिवराज सिंह चौहान भोपाल जाएंगे। भोपाल के 22 निखिल होम्स कुंजन नगर से दोपहर 2 बजे चैन सिंह चौहान की अंतिम यात्रा शुरू होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश CM मोहन यादव के पिता का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में, अंतिम दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान

मंत्री शिवराज ने निरस्त किए कार्यक्रम

बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान बीते दिन अपने सारे कार्यक्रम निरस्त करते हुए देर रात को चाचा चैन सिंह चौहान से मिलने के लिए भोपाल पहुंचे थे। खबर है कि चैन सिंह चौहान का अंतिम संस्कार आज शाम नर्मदा घाट जैत में किया जाएगा। मालूम हो कि शिवराज के पिता कुलदीप सिंह चौहान तीन भाई थे। चैन सिंह चौहान और सुरजीत सिंह चौहान शिवराज सिंह के चाचा हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2024 01:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola