MP Railway News: सीएम मोहन यादव लगातार प्रदेश की उन्नति के लिए काम किए जा रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को दी गई रेल सुविधाओं और 14 हजार 738 करोड़ रुपए की राशि के प्रावधान के लिए केंद्र सरकार का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्यप्रदेश के हितों का ध्यान रखा है। मध्य प्रदेश में 80 रेलवे स्टेशनों के विकास का कार्य चल रहा है। इसके लिए 81 हजार करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई, जिससे यह कार्य चल रहे हैं और हाल ही प्रस्तुत बजट में इसके अलावा 14 हजार 738 करोड़ रुपए की राशि मध्य प्रदेश में रेल सुविधाओं के विकास के लिए राशि का प्रावधान महत्वपूर्ण है। नई रेल सुविधाओं और रेल्वे स्टेशनों के विकास का लाभ प्रदेश के नागरिकों को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का प्रदेश के नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया है।
केंद्र सरकार ने 14 हजार 738 करोड़ रुपये की राशि दी
केंद्र सरकार ने 2024-25 के बजट में मध्य प्रदेश में रेल सुविधाओं के लिए 14 हजार 738 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार का आभार माना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश के हितों का ध्यान रखा है। मध्य प्रदेश में 80 रेलवे स्टेशनों के विकास का कार्य चल रहा है। इसके लिए 81 हजार करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई, जिससे यह काम चल रहे हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने 2023-24 के प्रस्तुत बजट में 14 हजार 738 करोड़ रुपये की राशि मध्य प्रदेश में रेल सुविधाओं के विकास के लिए रखी है। नई रेल सुविधाओं और रेल्वे स्टेशनों के विकास का लाभ प्रदेश के नागरिकों को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का प्रदेश के नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया है। बता दें, प्रदेश में रेलवे की सुरक्षा की दृष्टि से भी काम किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। भोपाल डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जारी है।
बैरसिया में रेलवे लाइन की मांग सांसद आलोक शर्मा ने उठाई
बुधवार को बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में पहली बार संसद में बोलते हुए सांसद आलोक शर्मा ने बैरसिया बाया गुना/अशोकनगर तक रेल लाइन सर्वे कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने रेल मंत्री से निवेदन किया है कि जनहित के इस मुद्दे को इसी बजट में शामिल किया जाए। जिससे बैरसिया में रेल लाइन का सर्वे किया जाकर लोगों को जल्द से जल्द रेल सुविधा का लाभ मिल सके। सांसद ने संसद में अपनी बात रखते हुए कहा कि आज जब पूरे देश में रेल नेटवर्क का जाल बिछाया जा रहा है, बैरसिया की जनता रेल सुविधा से अब तक वंचित है। आपको बता दें, रेल लाइन सुविधा से जुड़ने के बाद बैरसिया ग्रामीण इलाके में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार, व्यवसाय को गति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- ‘समृद्ध मध्य प्रदेश के लिए पंचायतों का आत्मनिर्भर होना जरूरी’, कार्यक्रम में बोले डिप्टी सीएम
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines