'2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा' कार्यक्रम में बोले उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

Deputy Chief Minister Rajendra Shukla: सागर में मुख्य आयोजन पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण भी किया। सागर के अलावा,कई जिला मुख्यालय में भी ध्वाजरोहण किया गया है।

deputy chief minister rajendra shukla

deputy chief minister rajendra shukla

Deputy Chief Minister Rajendra Shukla: 78वें स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भोपाल अंचल में भी गुरुवार को जिलेभर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए है। सागर में मुख्य आयोजन पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित किया गया। यहां उप मुख्यमंत्री एवं सागर के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण भी किया। उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

इसके इसके बाद अच्छे काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके पहले कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर डा. वीरेंद्र सिंह रावत, कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर संदीप जीआर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल, नगर निगम में महापौर संगीता सुशाील तिवारी ने ध्वजारोहण किया। जिलेभर में सभी शासकीय, अशासकीय संस्थानों में गरिमा पूर्ण ढंग से समारोह आयोजित कर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन

जगह जगह किया गया ध्वजारोहण

इस मौके पर जगह जगह अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। शासकीय व अशासकीय संस्थाओ में ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत कार्यालय, एसपी कार्यालय, मंडी, जनपद, कालेज, स्कूल सहित सभी जगह स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व उल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन

इसके अलावा आज सागर के शासकीय माध्यमिक शाला कनेरा देव में छात्राओं के साथ दोपहर का भोजन किया।

विज्ञापन

2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। जब तिरंगा लहराता है, तो देशभक्ति का ज्वार हर नागरिक के दिल और दिमाग में स्थापित होता है। देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन के संकल्प को मजबूत करता है। उप-मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों को गर्व से हर घर तिरंगा लहराकर उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “आजादी का अमृतकाल भारत के विश्व गुरु बनने का समय है। हम सब लक्ष्य के अत्यंत नजदीक पहुंच चुके हैं। आज भारत विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।  आगामी 5 सालों में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों में सभी नागरिकों की सहभागिता से साल-2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ