Independence Day 2024: इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फहराया राष्‍ट्रध्वज, जानिए उनकी खास घोषणा

Minister Kailash Vijayvargiya: इंदौर में महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर हुए मुख्य समारोह में अलग-अलग विभागों के 14 दल परेड में शाम‍िल हुए। इस दौरान स्‍कूली बच्‍चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्‍तुत किए। 

kailash vijaywargiya

kailash vijaywargiya

विज्ञापन

Kailash Vijayvargiya News: शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर मनाया गया। इसमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर और परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में अलग-अलग विभागों के 14 दल परेड में शाम‍िल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। इसके अनुसार स्टेट लेवल, जिला, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम हुए। जिला स्तर पर भी विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।

विज्ञापन

पुलिस, होमगार्ड्स, एसएएफ, एनसीसी इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। जनपद और पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम हुए। उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री मोहन यादव का संदेश भी पढ़ा।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी) में महानिरीक्षक बीएस रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता दिवस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने घोषणा की कि शहर में लोक परिवहन तंत्र को मजबूत करने के लिए करीब 11.50 किलोमीटर लम्बे बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) गलियारे पर दौड़ने वाली बसों के मार्ग (फीडर रूट) में सात किलोमीटर का इजाफा किया जाएगा।

अधिकारियों ने साफ किया कि शहर में कोई नया निर्माण करके बीआरटीएस गलियारे की लम्बाई नहीं बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बीआरटीएस गलियारे पर 59 लोक परिवहन बसें चलाई जाती हैं, जिनके जरिए हर रोज करीब 55,000 लोग सफर करते हैं।

विज्ञापन

डिविजनल कमिश्नर और कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त दीपक सिंह ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले संभागायुक्त ने रेसीडेंसी क्लब पर ध्वजारोहण किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ