भोपाल: मध्यप्रदेश में भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे फर्जी लोन एप का खुलासा किया है जो पहले जरूरतमंद को तत्काल लोन देता है फिर उससे डबल वसूली करता है। जब पीड़ित दोगुने पैसे नहीं देते तो उसे ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी दी जाती है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ सात अलग-अलग राज्यों में मामले दर्ज हैं।
16 आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो कॉल सेंटर पर छापामार कार्रवाई कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के तार देश से नहीं विदेश से भी जुड़े हुए हैं। आरोपियों के तार चाइना, सिंगापुर, फिलीपींस से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन आरोपियों ने लगभग 200 करोड़ रुपए का क्रिप्टोकरंसी और बैंक ट्रांजैक्शन भी किया है।
लोगों को इस तरह बनाया जाता था शिकार
आरोपी लोन देते वक्त पीड़ित की मजबूरी का फायदा उठाते हुए आवेदक के मोबाइल की फोटो और कांटेक्ट लिस्ट का एक्सेस ले लेते थे। पीड़ित जब पैसे नहीं देते थे, तब अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप से निकाले गए नंबर को फरियादी और उसके रिश्तेदार को फोन से मैसेज करते थे। आरोपी लोन रिकवरी की धमकी देने के साथ-साथ पीड़ित को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते थे।
विदेश से जुड़े हैं तार
पुलिस ने जो 16 गिरफ्तारी की हैं उनमें राजस्थान से पांच, गुजरात एक, कर्नाटक एक, हरियाणा चार, उत्तर प्रदेश एक, महाराष्ट्र एक, मध्य प्रदेश से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इस मामले में एक विदेशी नागरिक और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल क्राइम ब्रांच ने Google को लिखा पत्र
वहीं जिस ऐप के जरिए आरोपियों ने फर्जीवाड़ा किया उस ऐप को बंद करने के लिए भोपाल क्राइम ब्रांच ने गूगल को एक पत्र लिखा है, जिसमें 10 से ज्यादा फर्जी लोन एप को ब्लॉक करने की मांग की गई है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
17 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
17 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines