CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर आज कटनी पहुंचे। उन्होंने बहोरीबंद में 1011.05 करोड़ रुपये की लागत की उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों के शुभारंभ किया। इसके अलावा सीएस ने 55 करोड़ के अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहोरीबंद परियोजना से कटनी जिले की 4 तहसीलों के 151 गांव की 32 हजार हेक्टयर जमीन सिंचित होगी। इससे हर खेत के लिए जल की हर बूंद का कृषक स्प्रिंकलर, ड्रिप आदि पद्धति से उपयोग कर सकेंगे। नहर बनाने के लिए जमीन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। सीधे ही पानी खेत के लिए उपलब्ध हो सकेगा। परियोजना से कटनी के नागरिकों को पेयजल आपूर्ति के प्रयास भी किए जाएंगे।
सीएम मोहन ने कहा कि बहोरीबंद सिंचाई परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ड्राप मोर क्रॉप” अर्थात पानी की बूंद-बूंद का उपयोग कर अधिकतम उत्पादन लेने के किए गए आहवान पर क्रियान्वित होगी। इसमें भूमि बचाव और जल बचाव के उद्धेश्य के साथ खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा। बहोरीबंद की जनता होली और दिवाली एक साथ मना रही है। बारिश में भी कटनी के लोगों मे असीम उत्साह देखकर उनका हृदय प्रफुल्लित हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट धाम को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। गोपाल कृष्ण के नाम पर प्रदेश की सभी नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम में भगवत गीता के 18 अध्यायों पर केन्द्रित गीता भवन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही हर विकासखंड में वृंदावन के समान आदर्श गांव बनाया जाएगा।
मोहन यादव ने कहा कि बहोरीबंद को 15 वार्ड जोड़कर नगर परिषद बनाया जाएगा। जिले के गाताखेड़ा, जुझारी, जमुनिया, सिहरिया, बेजनाला, जमुन्हाई में जलाशय बनाने के साथ बहोरीबंद जलाशय का पुनरुद्धार करने और बहोरीबंद के प्राचीन तीर्थ रूपनाथ, तिगवा, बिलहरी, वसुधा जल-प्रपात,केन नदी के उदगम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहोरीबंद मे “हरिबाबा हरिदास” के नाम पर धर्मशाला बनाई जाएगी।
गणेश पूजा में शामिल हुए सीएम मोहन
सीएम भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान में शामिल होने के बाद विधायक संजय पाठक के निवास पाठक वार्ड पहुंचे, जहा विधायक संजय पाठक के घर विराजे भगवान श्री गणेश की आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर परिवार के लोगों ने सीएम का आत्मीय स्वागत किया। विधायक संजय पाठक ने शाल श्रीफल और मोमेंटो भेंट किया। सीएम के साथ स्थानीय सांसद एवम प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे।
ये भी पढ़ें- MP: धसान नदी में फंसे 2 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने NDRF को दी बधाई; किसानों से की चर्चा
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
7 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
7 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
9 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines