Madhya Pradesh News: देशभर में महिलाओं के साथ बर्बरता के कई मामले सामने आते हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि अब लोग छोटे बच्चे, बच्चियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले 4 दिनों में मध्य प्रदेश के भोपाल में बाल यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। स्कूल में शिक्षक ने छात्र को धमका कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली। पिछले दिनों इस तरह के कई मामले दर्ज किए हैं।
टीचर ने रिकॉर्ड की वीडियो
भोपाल के एक निजी स्कूल से चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां पर 16 साल के एक छात्र को उसके टीचर ने फेल करने की धमकी दी। छात्र को धमकाकर टीचर ने उसके कई वीडियो रिकॉर्ड किए। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दूसरे टीचर ने किशोर से कम नंबर के बारे में पूछा। छात्र ने पूरी बात उनको बता दी। प्रिंसिपल को जानकारी दी गई, इसके बाद पुलिस में आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें: क्या सच में लोगों को बीमार बना रहा है नैनी झील का पानी? हाईकोर्ट पहुंचा मामला
स्कूल वैन चालक ने किया यौन शोषण
भोपाल में दूसरी घटना शनिवार की है, जब एक 5 साल की लड़की का स्कूल वैन चालक ने यौन शोषण किया। जब बच्ची घर पर रोते हुए घर पहुंची तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। शिकायत के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने ज्यादा जानकारी के लिए बच्ची के साथ काउंसलिंग का समय तय किया। फिलहाल ड्राइवर पुलिस की हिरासत में है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
स्कूल में 3 साल की बच्ची का शोषण
एक अन्य निजी स्कूल में 3 साल की लड़की के साथ उसके टीचर ने यौन शोषण। जब लड़की घर पहुंची तो उसकी मां ने शरीर पर कुछ निशान देखे। जिसे ये सोचकर छोड़ दिया गया कि खेलते वक्त लग गए होंगे। लेकिन बाद में जब बच्ची से बात की गई तो उसने सब बताया। जिसके बाद इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। आरोपी टीचर ने अपना जुर्म कबूल लिया, अभी वो पुलिस की गिरफ्त में है।
7 साल की बच्ची का यौन शोषण
इस सब मामलों से अलग एक मामला टीकमगढ़ से सामने आया। जहां पर 7 साल की लड़की का यौन शोषण किया गया। आशीष तिवारी नामक एक के स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया, इसके बाद आरोपी को उसके पद से हटा दिया। हालांकि तिवारी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
इस तरह के मामले सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इन घटनाओं की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके अलावा इस तरह के मुकदमों में तेजी लाने के लिए एक विशेष अदालत लाने की योजना का ऐलान किया गया है।
ये भी पढ़ें: कानपुर में बड़ा हादसा टला, रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रख ट्रेन पलटाने की साजिश
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines