Chief Minister Mohan Yadav: राजधानी में स्थित माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान में भारतीय भाषा महोत्सव गुरुवार को शुरु हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
इच्छा हो तो पढ़ें नहीं हो तो न पढ़ें
सीएम मोहन यादव ने कहा कि 55 जिलों में PM एक्सीलेंस कॉलेज बनाए गए हैं। वहां लाइब्रेरी बनाई हैं। लाइब्रेरी में कोई भी विचारवान लेखक होगा, उन सभी की पुस्तकें रखी जाएंगी। हम वहां पुस्तके न रखें तो क्या करें, पुस्तक रखनी ही पड़ेंगी। अब चाहे वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हों या किसी और के। आपकी इच्छा हो तो पढ़ें, नहीं हो तो न पढ़ें।
आजकल परंपरा थोड़ी कम हो गई है
सीएम ने आगे कहा कि भारत की विशेषता यह है कि यहां ज्ञान दसों दिशाओं से आना चाहिए और इसका फ्लो कभी नहीं रुकना चाहिए। भारत के आगे बढ़ने का यही कारण है। भारत में हमेशा से सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना रही है। दसों दिशाओं से आने वाले विचारों के बीच हमें अपने मूल विचारों को नहीं भूलना चाहिए। सीएम ने लाइब्रेरी में सभी प्रकार के कोर्स की पुस्तकें होने की बात पर जोर दिया। कहा कि वाचनालय और ग्रंथालय इसी उद्देश्य के लिए होते हैं, हालांकि आजकल यह परंपरा थोड़ी कम हो गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहनों के कार्यक्रम में पहुंचकर कई सौगात देंगे। रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने लाड़ली बहनों को राखी का उपहार दिया है। उनके आगमन की पूरी तैयारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 अगस्त को डिंडौरी और अनूपपुर में लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। अलग अलग अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
आने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बैठक
कलेक्टर हर्ष सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के तैयारियों के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, अंजू ब्यौहार, सारिका नायक, आशा सिंह धुर्वे, हन्नू सिंह पट्टा, फूलकली मरावी, चरण सिंह धुर्वे, रामप्रसाद तेकाम, संदीप कुशराम, प्रियंका आर्मो, सीईओ जिला पंचायतविमलेश सिंह, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- ‘ये शेर और शेरनियों का देश है, यहां बांग्लादेश जैसे हालात नहीं होंगे’ मंत्री विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर कसा तंज
ये भी पढ़ें- ‘हम वो खुशनसीब लोग हैं जिन्होंने अटल जी के साथ काम किया’, पुण्यतिथि पर बोले CM मोहन यादव
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines