मध्य प्रदेश के भोपाल में TIT कॉलेज की छात्राओं से रेप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग करने वाले लव जिहाद के मास्टर माइंड आरोपी फरहान क एनकाउंटर हुआ है। भोपाल से सटे बिलकिसगंज में एनकाउंटर हुआ। अशोक गार्डन थाना पुलिस टीम आरोपियों को क्राइम सीन के लिए सीहोर के बिलकिसगंज ले जा रही थी कि रास्ते में बाथरूम करने के बहाने फरहान ने गाड़ी रूकवाई। गाड़ी से उतरते ही फरहान ने भागने की कोशिश की। पुलिस के साथ धक्का मुक्की और फरहान भागने लगा।
पुलिस ने आरोपी फरहान को रोकने को गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। अन्य आरोपियों की तलाश में फरहान को लेकर पुलिस निकली थी कि फरहान ने सब इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की। गोली लगने से घायल लव-जिहादी फरहान को भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती गया है। फरहान भोपाल की 5 छात्राओं के साथ रेप का मुख्य आरोपी है। फरहान समेत 6 आरोपियों पर केस दर्ज है। कोलकाता का रहने वाला 1 आरोपी अभी फरार है।
यह भी पढ़ें:सीमा हैदर को लेकर बड़ी डिमांड, जानें पाकिस्तानी पति गुलाम के वकील ने क्या कहा?
आरोपी और दोनों पुलिस वाले घायल
अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी फरहान को एक अन्य आरोपी अबरार की तलाश में थाना अशोका गार्डन से बिलकिसगंज जिला सीहोर के लिए लेकर रवाना हुए थे। रास्ते में रातीबड़ थाने के आगे आरोपी ने बाथरूम करने की बात कही। फरहान को गाड़ी से उतारा गया। उसके साथ सब इंस्पेक्टर और एक हवलदार भी साथ उतरे थे। जैसे ही तीनों गाड़ी से उतरे, आरोपी फरहान ने सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और भागने का प्रयास करने लगा।
फरहान को भागते देख हवलदार ने उसे पकड़ लिया तो फरहान ने उसे धक्का दे दिया। इस बीच सब इंस्पेक्टर ने उसे दबोच लिया तो उसने सब इंस्पेक्टर को भी धक्का दे दिया। इस दौरान तीनों के बीच हाथापाई हुई। फरहार भागने लगा तो हवलदार ने गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। फरहान को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में लाया गया है। दोनों पुलिस वालों को हल्की चोटें लगी और उनकी वर्दी भी फट गई थी। दोनों को अस्पताल लाकर मरहम पट्टी कराई गई।
यह भी पढ़ें:‘प्लीज गेट खोलें, पति-बेटी…’; पढ़ें उन लोगों की आपबीती, जिन्हें पाकिस्तान ने नहीं अपनाया
DCP प्रियंका ने बताय पूरा घटनाक्रम
DCP प्रियंका शुक्ला का कहना है कि थाना अशोका गार्डन में 5 लड़कियों से रेप के आरोपी फरहान के खिलाफ FIR नंबर 184/ 2025 दर्ज है, जिसमें धारा 64, 61 BNS 35 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और IT एक्ट की धाराएं लगीं हैं। मुख्य आरोपी फरहान ने बताया था कि वह बिलकिसगंज में एक अन्य आरोपी अबरार के साथ एक रूम में रुका था।
इस आधार पर आरोपी को दबोचने और सबूत जुटाने के लिए अशोका गार्डन थाने की एक टीम मुख्य आरोपी फरहान को लेकर बिलकिसगंज की ओर जा रही थी। बाथरूम जाने के बहाने फरहान ने पुलिस से गाड़ी रोकने को कहा। उसने सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की और इसी दौरान सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल से फायरिंग हो गई। गोली फरहान के पैर में लगी और उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines