बालाघाट: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गई। बालाघाट जिला स्थित ग्रामीण के बाड़ी के पास कूड़ेदान में नवजात कन्या शिशु मिली है जिसकी हालत देख किसी का भी दिल पसीज जाएगा।
नवजात बच्ची जीवित अवस्था में मिली है लेकिन उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। एक हाथ में फ्रैक्चर और दूसरे हाथ के 3 उंगली गायब हैं, वजन भी बहुत कम है। घटना लालबर्रा तहसील अंतर्गत ग्राम मोहगांव (धपेरा) की है।
एसएनसीयू में भर्ती है नवजात
मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण की बाड़ी के पास में एक नवजात शिशु देखा गया, जिसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में नवजात कन्या शिशु को दस्तयाब कर जिला अस्पताल के एसएनसीयू में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
जानवरों ने कुतरे बच्ची के अंग
मानवता को शर्मसार करती यह नवजात शिशु की तस्वीरें अब कई सवालों को जन्म देती दिखाई पड़ रही है। यहां ममता को त्यागकर एक मां ने अपने जीवित नवजात शिशु को ही कूड़े में फेंक दिया। लाड़ली लक्ष्मी अभियान के बावजूद एक मां का अपनी नन्हीं बेटी के प्रति निर्दयीपन सामने आया है, जो किसी अनैतिक मामला होने की संभावना है।
इस मामले मे एसएनसीयू प्रभारी डॉ. निलय जैन ने बताया कि नवजात शिशु की हालत बहुत गम्भीर है, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। एक हाथ में फ्रैक्चर और दूसरे हाथ के 3 उंगली गायब हैं, जिसे किसी जानवर ने कुतर दिया है। फिलहाल, नवजात कन्या शिशु को निगरानी में रखा गया है।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
10 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
10 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
12 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines