---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: विधानसभा में लगी पं. नेहरू की तस्वीर हटाकर लगाई गई अंबेडकर की फोटो, कांग्रेस ने किया विरोध

Madhya Pradesh Assembly jawar Lal Nehru photot replaced with bhim Rao Ambedkar photo: मध्य प्रदेश विधानसभा में बीजेपी ने स्पीकर की सीट के पीछे लगी पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की तस्वीर को हटाकर डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगा दी है। इसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध कर रही है।

(विपिन श्रीवास्तव)

Madhya Pradesh Assembly jawar Lal Nehru photot replaced with bhim Rao Ambedkar photo: मध्यप्रदेश विधानसभा में से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर की हटा दिया गया है। उनके बदले डॉ. भीम राव अंबेडकर की तस्वीर को लगया है। बीजेपी के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया है कि पं. नेहरू की फोटो दोबारा विधानसभा में उसी जगह लगाई जाए, वरना कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता खुद आकर लगाएंगे।

---विज्ञापन---

कांग्रेस ने कहा- वापस लगाएं पं. नेहरू की फोटो

बीजेपी ने विधानसभा में स्पीकर की सीट के पीछे से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर हटा दी है। अब उनकी जगह यहां पर डॉ.  भीम राव अंबेडकर का फोटो लगाया गया है। हालांकि, बीजेपी के इस फैसले की कांग्रेस सहित कई पार्टियों के नेताओं आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा कि इससे बीजेपी की मानसिकता का पता चलता है। कांग्रेस ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जल्द लगाए नेहरू की तस्वीर नहीं लगाई गई तो कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता नेहरू की तस्वीर वापस लगाएंगे। ये बदलाव 16वीं विधानसभा के पहले दिन सोमवार को नव निर्वाचित विधायकों की शपथ के दौरान दिखा।

कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध

दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी के ठीक पीछे दो बडी तस्वीरें लगी हैं। एक तरफ महात्मा गांधी तो दूसरी तरफ बाबा साहेब अंबेडकर, इससे पहले तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर दिखाई देती थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन अब्बास हाफिज में एतराज उठाते हुए कहा जिस तरह विधानसभा से पं. नेहरू की तस्वीर हटाई गई है, कांग्रेस उसकी निंदा करती है। यह बीजेपी की मानसिकता को बताती है। अगर पं. नेहरू की तस्वीर वापस उसी जगह पर नहीं लगाई गई तो कांग्रेस के कार्यकर्ता और विधायक नेहरू जी की तस्वीर इस जगह पर वापस लगाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पहले पर सीएम मोहन यादव तो 5वें नंबर पर पूर्व CM शिवराज ने विधानसभा सदस्यता की ली शपथ

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Expansion: सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘राजा तो स‍िर्फ महाकाल हैं…’, CM बनते ही मोहन यादव ने तोड़ा उज्‍जैन का सबसे बड़ा म‍िथक

First published on: Dec 19, 2023 01:13 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola