MP Assembly Harda Explosion Discussion: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट हादसे की गूंज सुनाई दी। हरदा की घटना पर सदन में काफी हंगामा हुआ। विपक्ष के नेताओं ने राज्य सरकार से कई सवाल किए। विपक्ष के सभी सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दोषी जो कोई भी हो, चाहे आम आदमी हो या फिर कोई बड़ा अधिकारी या नेता हो। अगर वह दोषी पाया गया तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सदन में हारदा हादसे पर बोले मुख्यमंत्री
विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सदन में कहा कि इस हादसे के दोषी को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा, फिर चाहे वह कितना ही बड़ा अधिकारी क्यों न हो? हारदा हादसे के बाद सरकार द्वारा प्रदेशभर में विस्फोटक लाइसेंस की जांच कराई गई, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि 2 साल पहले फैक्ट्री मालिक घर-घर बारूद बंटवा कर बम बनवाता था।
कांग्रेस पर नौटंकी करने का आरोप
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए कांग्रेस नौटंकी कर रही है। इस संवेदनशील मामले को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता क्यों हरदा गए नहीं गए? प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ हरदा पीड़ितों से मिलने क्यों नहीं गए? हमारे मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्री तत्काल हरदा पहुंचे। हमारी सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। कांग्रेस के विधायक ने इसके पहले कभी शिकायत नहीं की और आज नौटंकी कर रहे हैं।
यह भी पढे़ें: मध्य प्रदेश का विधानसभा बजट सत्र शुरू, मोहन यादव की सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट
विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में हरदा की पटाखा फैक्ट्री में धमाके का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हरदा ब्लास्ट ने राज्य ही नहीं पूरे देश को हिला कर रखा दिया है। हमने सरकार की पूरी बात सुनी, मगर हमारी मांग है कि इस मामले में न्यायिक जांच हो, पहले भी प्रदेश में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं, मगर दोषियों पर आज तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हम बस इतना चाहते हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि यह बहुत बड़ी दुर्घटना है, लापरवाही और भ्रष्टाचार है।
सुतली बम की माला पहन कर आए कांग्रेस विधायक
सदन में गुरुवार को कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने अपने गले में सांकेतिक सुतली बम की माला पहन कर पहुंचे। हालांकि इस माला के साथ वह सदन के अदंर नहीं जा पाए, लेकिन सदन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट को लेकर राज्य सरकार से कुछ सवाल पूछे और साथ ही मामले की न्यायिक जांच की मांग भी की।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
13 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
13 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
14 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines