मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, 144 नामों पर लगी मुहर

MP Elections: कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पूर्व सीएम कमलनाथ इस बार भी छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।

Madhya Pradesh Assembly Elections, Congress First List, Assembly Elections, Hindi News, Congress, Madhya Pradesh News
विज्ञापन

MP Election Congress Candidates First List: कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ इस बार भी छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने अभी 230 सीटों में से 144 नामों पर मुहर लगाई है। गौरतलब है कि पार्टी ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वो पहले नवरात्रि पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के बाद से ही लगातार प्रत्याशियों की सूची को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। वहीं, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दो दिवसीय बैठक के बाद शुक्रवार को कमलनाथ ने कहा था कि 15 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा था कि हमने लगभग 60 सीटों पर चर्चा कर ली है। इन बैठकों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

नवरात्रि की शुरुआत से हम विजय की शुरुआत करने जा रहे

गौरतलब है कि प्रत्याशियों की सूची को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा था कि श्राद्ध पक्ष के बाद 15 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीदवार के नाम पर जितनी चर्चा हो, उतना अच्छा है। चर्चा में कई नई चीजें उभरकर सामने आती हैं। ऐसा रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नवरात्रि की शुरुआत से हम अपने विजय की पहली शुरुआत करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी 17 नवम्बर को मतदान होना है। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी, जिसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ