Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Ravi Shankar Prasad Press Conference: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सड़कों का निर्माण, लाड़ली बहना योजना, गरीबों का कल्याण बड़े स्तर पर हुआ। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश IT हब के रूप में भी विकसित हो रहा है। ये एक बीमारू राज्य था। उन्होंने कहा कि इस राज्य ने विकास इसलिए किया, क्योंकि यहां ईमानदारी से काम हुआ है।
इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व के लिए काम कर रही है। कांग्रेस कई वर्षों से सत्ता से बाहर है। आज कांग्रेस की हालत सभी के सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि पहले लालू प्रसाद जी कुर्ता फाड़ होली खेलते थे, लेकिन आज राजनीति में कुर्ता फाड़ हो रही है। हैरानी की बात ये है कि ये बात किन्हीं छोटे लोगों ने नहीं कही, बल्कि बड़े लोगों ने कही है।
यहां देखें पूरा वीडियो…
कांग्रेस पर निशाना
एक सवाल के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि ये मजबूरी वाले जय-वीरू नहीं हैं। ये काम करने वाले जय-वीरू हैं। मौका और मतलब के लिए जय-वीरू नहीं बने हैं। लेकिन विपक्षी एकता में ये साफ देखने को मिलता है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा गया कि जब सनातन पर टिप्पणी की गई, सनातन को गाली दी गई, सनातन को डेंगू और प्लेग कहा गया तो कांग्रेस ने क्यों कोई दवाब नहीं दिया।
‘आपको’ अयोध्या से इतनी नफरत क्यों है
रविशंकर प्रसाद ने पीसी के दौरान कहा कि विपक्ष को राम से आपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि हमने तो कभी नहीं कहा कि राम हमारे हैं। राम सभी है। अयोध्या के विषय से आपको इतनी नफरत क्यों है। मामला सुप्रीम कोर्ट में गया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ आदेश किया। इसके बाद व्यंग के तौर पर उन्होंने कहा कि एक बार आप (Congress) भी अयोध्या होकर आइए।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines