MP Elections 2023(विपिन श्रीवास्तव): राम मंदिर के मुद्दे के जरिए सत्ता में आई बीजेपी एक बार फिर राम मंदिर के जरिए ही मध्य प्रदेश की सत्ता में कमबैक चाह रही है, 22 जनवरी को पीएम को अयोध्या जाने का न्यौता मिलने के फौरन बाद मध्यप्रदेश में भव्य राम मंदिर की तस्वीरों के साथ पीएम मोदी के फिर बीजेपी सरकार वाले होर्डिंग लगने पर सियासी विवाद छिड़ गया है।
प्रधानमंत्री को राम मंदिर का न्योता
जैसे ही राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पीएम मोदी को 22 जनवरी को उद्घाटन का न्योता मिला तो इधर एमपी में राम मंदिर की सियासी एंट्री कुछ इस तरह से हो गई कि रातों-रात भोपाल इंदौर के चौराहों पर बीजेपी ने पीएम मोदी की तस्वीर के साथ राम मंदिर को लेकर बड़े बड़े होर्डिंग लगा दिए। इन होर्डिंग में लिखा ‘भव्य राम मंदिर बनकर हो रहा तैयार, फिर इस बार बीजेपी सरकार और यहीं से शुरु हुआ विवाद कांग्रेस ने आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए होर्डिंग को हटाने की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी है।
कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग
राम मंदिर निर्माण के साथ बीजेपी के उम्मीदवारों के फोटो और चुनाव चिन्ह कमल सहित पोस्टर पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए इसे आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन करार दिया है, जिसकी शिकायत कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से की है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन कर केंद्र सरकार ने राम मंदिर निर्माण के लिए किया है, देश में अनेक धर्म और राजनीतिक दलों के नेताओं ने मंदिर निर्माण में सहयोग राशि दी है। ऐसे में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव चिन्ह के साथ भाजपा विधानसभा प्रत्याशियों के फोटो लगाकर धर्म के आधार पर वोट को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन है।
भाजपा का पलटवार
कांग्रेस की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की असली दिक्कत प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से और श्री राम से है। कांग्रेस को घृणा सनातन से तो थी ही, अब नफरत का स्तर इतना बढ़ गया है कि कांग्रेस को राम मंदिर के चित्र वाले होर्डिंगों से भी पीड़ा होने लगी है। उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों है, जब भी राम मंदिर निर्माण से जुड़ा कोई सुखद कार्य होने लगता है तो कांग्रेस का दर्द बढ़ जाता है। वीडी शर्मा ने कहा कि यह तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल का असर है और हमारी हिंदुत्व के विचारों की विजय की बाबरी के पैरोकार कमलनाथ आज राम मंदिर को सनातन का मंदिर बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है, भगवान राम देश के हैं, बिल्कुल सही है फिर तो कांग्रेस को भी भगवान राम को होर्डिंग लगाने चाहिए। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का भगवन राम प्रेम छद्म है और बाबर प्रेम सर्वोपरि है इसलिए उन्हें जाकर बाबर के होर्डिंग लगाने चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी के दौरे से जोड़ते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने कहा प्रियंका गांधी बताएं कि उन्हें भगवान श्री राम और राम मंदिर से तकलीफ क्या है ?
…भगवान राम उन्हें सद्बुद्धि दें
दूसरी ओर कांग्रेस, भगवान राम को राजनीति से जोड़ने पर बीजेपी नेताओं की सद्बुद्धि के लिए कामना कर रही है। प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने वीडी शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भगवान राम उन्हें सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा भगवन राम, भक्ति, आस्था, त्याग का विषय हैं, श्रीराम की कोई पार्टी नहीं है तो वह दलगत राजनीति का विषय कैसे हो सकते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि भगवान राम के दरबार में जाएंगे तो उन्हें सद्बुद्धि मिलेगी। इतना ही नहीं पूर्व सीएम कमलनाथ भी सख्त लहजे में कह चुके हैं कि ‘राम मंदिर, बीजेपी का मंदिर नहीं है, वह तो देश का मंदिर है, सनातनियो का मंदिर है। बहरहाल एमपी चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल हिंदुत्व को साथ लेकर चुनाव लड़ रहे हैं ऐसे में देखना यह होगा कि भगवान राम का आशीर्वाद किसे मिलता है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
6 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
10 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
10 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
11 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
16 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines