MP Assembly Elections 2023 की तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट, इन दिन लगेगी आचार संहिता

MP Assembly Elections 2023

MP Assembly Elections 2023

विज्ञापन

MP Assembly Elections 2023 Date Announcement: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। इलेक्शन कमीशन ने चुनाव कराने की तैयारी कर ली है। आज राज्य निर्वाचन आयोग में द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसमें चुनाव की तारीखों और मतदाता सूचियों के प्रकाशन पर बात होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने जिला कलेक्टर्स को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं चुनाव एक ही चरण में कराए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कार-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, जिंदा मिला 3 साल का बच्चा

विज्ञापन

2 दिन बाद हो सकता तारीखों का ऐलान

सूत्रों के मुताबिक, 6 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। चुनाव तारीखों की घोषणा होते ही आचार संहिता लग जाएगी। वहीं आचार संहिता लागू होते ही सरकारी संपत्तियों और दीवारों पर लगे होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, पेंटिंग हटा दिए जाएंगे। बाहर से आए लोगों को वापस जाना होगा। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत इस्तेमाल हो रही सभी EVM-VVPAT को स्टॉन्ग रूम में तुरंत जमा कराना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ