उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कार-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, जिंदा मिला 3 साल का बच्चा

Car Truck Collision

Car Truck Collision

Uttar Pradesh Varanasi Car Truck Collision: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार सुबह 7 बजे हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बचाव अभियान के दौरान लोगों को 3 साल का बच्चा जिंदा मिला। हादसा कार और ट्रक आमने-सामने की भिड़ंत से हुआ। हादसे का शिकार हुआ परिवार पीलीभीत से दर्शन करने के लिए आया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया है। वहीं घायल बच्चे को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन करने के बाद वापस घर जा रहे थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट फूलपुर थाना के करखियांव में एर्टिगा कार और ट्रक की टक्कर हो गई। मरने वाले सभी 8 लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं, जो दर्शन करने के लिए वाराणसी आए थे। लौटते समय वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान पीलीभीत के थाना पूरनपुर के तहत आने वाले गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव और उनकी मां गंगा यादव के यप में हुई। हादसे में रुद्रपुर के ही महेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी चंद्रकली की भी जान गई है। पूरनपुर के धरमगदपुर निवासी राजेंद्र यादव की भी मौत हुई है। 3 की शिनाख्त अभी होनी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करके शोक जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सड़क हादसे पर शोक जाते हुए ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट लिखा। इसमें उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाली आत्माओं की शांति की कामना की। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवदेनाएं व्यक्त कीं। घायल बच्चे को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ