Madhya Pradesh Assembly Election 2023 MLA ADR Report: मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इसी बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट की मानें तो मध्य प्रदेश के वर्तमान विधायकों में से 40 फीसदी पर अपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में करोड़पति विधायकों की संख्या को भी उजागर किया गया है।
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में मौजूदा 230 विधायकों में से 93 विधायकों (40 फीसदी) पर आपराधिक केस दर्ज हैं। कुल संख्या के करीब 20 फीसदी यानी 47 विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामलों में दर्ज हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में एक विधायक ऐसे भी हैं, जिन पर हत्या का आरोप है, जबकि 6 विधायक हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो विधायकों पर महिलाओं पर अत्याचार संबंधी केस (छेड़छाड़) दर्ज हैं।
इतने विधायकों पर दर्ज हैं केस
रिपोर्ट में पार्टी वार विधायकों पर आपराधिक मामलों का भी जिक्र किया है। बताया गया है कि भाजपा के 129 विधायकों में 39 (30%), कांग्रेस के 97 विधायकों में से 52 (54%), बसपा के एक मात्र विधायक (100%) और 3 निर्दलीयों में से 1 पर आपराधिक केस दर्ज है। इतना ही नहीं पार्टीवार विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक केसों के घोषणा भी की है।
यह भी पढ़ेंः PM मोदी का मध्य प्रदेश की जनता को ओपन लेटर, लिखा- मुझे पूरा विश्वास है, फिर डबल इंजन की सरकार बनाएंगे
करोड़पति विधायकों की लगी है लाइन
एडीआर में करोड़पति विधायकों के बारे में भी बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 230 विधायकों में से 186 यानी करीब 81 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। इनकी संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। पार्टीवार बात करें तो भाजपा के 129 विधायकों में से 107 (83 फीसदी), कांग्रेस के 97 में से 76 (78 फीसदी) और तीनों निर्दलीय विधायकों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से ऊपर है। आंकड़ों के आधार पर वर्तमान विधायकों की औसत संपत्ति 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।
विधायकों की साक्षरता और उम्र
रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान विधायकों में से 33 प्रतिशत विधायक 5वीं से 12वीं तक पढ़े हैं, जबकि 64 प्रतिशत ग्रेजुएट, चार विधायक डिप्लोमाधारी, 5 विधायक सिर्फ साक्षर और एक विधायक अनपढ़ हैं। वहीं 42 फीसदी विधायकों की उम्र 25 से 50 साल के बीच में है, जबकि 58 फीसदी विधायकों की उम्र 51 से 80 साल के बीच में है। वर्तमान में 20 महिलाएं भी विधायक हैं।
इनपुटः शब्बीर अहमद
यह भी पढ़ेंः MP Election: तंत्र साधना पर सीएम शिवराज का तंज, बोले- लोकतंत्र में साधना और उपासना सिर्फ जनता की होती है
संबंधित खबरें
MP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 hr agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
2 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines