Twitter War Between Shivraj Singh And Kamal Nath : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक हैं। इस बीच नेताओं की जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ के बीच X (ट्विटर) वॉर छिड़ गया। बता दें कि मंगलवार को कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में मुलाकात की, जिसको लेकर शिवराज सिंह ने तंज कसा है।
कमलनाथ-दिग्विजय को बताया जय-वीरू
शिवराज सिंह ने कमलनाथ और दिग्विजय पर तंज कसते हुए कहा, ये जय और वीरू की जोड़ी है, जिन्हें दिल्ली बुलाया गया था। अब उनका कहना है कि बीजेपी भ्रम फैला रही है तो फिर उन्हें दिल्ली क्यों बुलाया जा रहा है? कांग्रेस के जय और वीरू आपस में लड़ रहे हैं और लूटी गई संपत्ति के लिए लड़ रहे हैं।
शिवराज ने आगे कहा कि फिल्मी ‘जय-वीरू’ और एमपी के ‘जय-वीरू’ में एक ही समानता है। दोनों चोरी की फिराक में रहते हैं कि कैसे जनता का माल लूटें और फुर्र हो जाएं। उन्होंने कांग्रेस के अंदर चल रही हलचल का सन्दर्भ देते हुए कहा कि वैसे, एक जो समानता नहीं है, वह यह है कि फिल्म में दोनों एक-दूसरे को जी-जान से प्यार करते थे, लेकिन यहां तो एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगे हैं। सीएम ने कहा कि बाबू मोशाय, रील और रियल लाइफ में यही अंतर है…बाकी आप भी समझदार हैं।
कमलनाथ का पलटवार
मुख्यमंत्री शिवराज के आरोप पर पर कांग्रेस प्रमुख ने पलटवार करते हुए कहा कि जय और वीरु ने ही अत्याचारी गब्बर सिंह का हिसाब किया था। मध्य प्रदेश 18 साल से अत्याचार से त्रस्त है। कमलनाथ ने X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि शिवराज जी, जय और वीरु ने ही अत्याचारी गब्बर सिंह का हिसाब किया था।
मध्य प्रदेश 18 साल से अत्याचार से झेल रहा है, लेकिन अब अत्याचार के अंत का समय आ गया है। बाकी आप समझदार हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines