Madhya Pradesh Assembly Election Mirchi Baba Entry: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीहोर जिले की हाई प्रोफाइल सीट बुधनी एक बार फिर चर्चा में है। क्योंकि, इस चुनावी दंगल में अब मिर्ची बाबा की एंट्री हो गई है। भाजपा से यहां उम्मीदवार और सीएम शिवराज सिंह चौहान को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने विवादित मिर्ची बाबा को टिकट दिया है। मिर्ची बाबा 2019 लोकसभा चुनाव में सुर्खियों में आए थे। वहीं, कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा से शिवराज के खिलाफ रामायण-2 टीवी सीरियल में हनुमान का रोल निभाने वाले विक्रम मस्ताल को टिकट दिया है।
5 क्विंटल मिर्ची से हवन कर सुर्खियां में आए
गौरतलब है कि मिर्ची बाबा पिछले साल एक महिला से रेप के मामले में गिरफ्तार हुए थे, इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उसके बाद उन्होंने शिवराज सरकार को निशाने पर लिया था। इससे पहले मिर्ची बाबा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के समय भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 5 क्विंटल मिर्ची से हवन करके सुर्खियां में आए थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि दिग्विजय सिंह अगर चुनाव नहीं जीते तो वे खुद जल समाधि ले लेंगे, लेकिन दिग्विजय के साध्वी प्रज्ञा सिंह से चुनाव हारने के बाद वे अपनी बात से पलट गए थे।
यह भी पढ़ें- PM मोदी के मंत्री के काफिले की कार ने बाइक को टक्कर मारी, पति-पत्नी समेत 4 घायल
अखिलेश यादव से की थी मुलाकात
सोमवार को लखनऊ में मिर्ची बाबा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद अखिलेश ने X पर एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट लिखा था, ‘एक विशेष सीट से चुनाव लड़ने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं.’ उसके बाद से ही ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि मिर्ची बाबा सपा के टिकट पर बुधनी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि शुक्रवार को सपा उम्मीदवारों की सूची आने के बाद हुई।
बुधनी सीट पर रोचक होगा मुकाबला
मध्य प्रदेश में बुधनी हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है, क्योंकि यहां से सीएम शिवराज चौहान लगातार 5 बार से चुनाव जीत रहे हैं। जबकि, कांग्रेस ने इस सीट पर एक्टर विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अब सपा ने मिर्ची बाबा को बुधनी से टिकट देकर मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
13 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
13 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
14 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines