MP Election: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही इंटरनेट मीडिया पर राजनीतिक दलों की तल्खी बढ़ने लगी है, जिसकी वजह से फर्जी संदेश और वीडियो भी वायरल होने लगे हैं। अभी हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक फर्जी त्यागपत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऐसे में, साइबर क्राइम पुलिस को आशंका है कि इस चुनावी संग्राम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वायस रेप्लिकेटिंग तकनीक और डीप फेक सॉफ्टवेयर का उपयोग करके फर्जी वीडियो वायरल किया जा सकता है।
फर्जी संदेश और वीडियो वायरल न करने की अपील की
फर्जी वायरल वीडियो का उपयोग कर आम जनता को लुभाने के साथ ही प्रतिद्वंद्वियों की छवि खराब करने के लिए भी हो सकता है, जिससे आगे चलकर विवाद की स्थिति बनेगी। इसके मद्देनजर साइबर पुलिस ने आम जनता से फर्जी संदेश और वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल न करने की अपील की है, साथ में यह भी कहा कि वीडियो साझा करने के लिए किसी के प्रलोभन में भी न आएं। अगर कोई ऐसा करने के लिए कहता है, तो पुलिस में शिकायत करें। फर्जी संदेश और वीडियो को वायरल करने पर FIR दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गरबा पंडालों में ID चेक कर प्रवेश दे रहे बजरंग दल के कार्यकर्त्ता, कांग्रेस ने लगाया BJP के नाकाम रहने का आरोप
होगी कार्रवाई
साइबर अपराध शाखा के अधिकारियों के मुताबिक हाल ही में दिल्ली में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन के बाद इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर मीम्स साझा किए गए थे। इसमें कई मीम्स में वीडियो के बैकग्राउंड में बजने वाले गाने जाने-पहचाने नेताओं की आवाज से मेल खाते थे। हालांकि, यह सभी मनोरंजन के उद्देश्य से बनाए गए थे, लेकिन इनसे बचना चाहिए। इसी तरह के मीम्स बनाने वाले अगर AI तकनीक का इस्तेमाल कर किसी जाने-पहचाने राजनीतिक नेता के नाम से फर्जी ऑडियो-वीडियो वायरल करते हैं, तो मामला गंभीर हो सकता है।
पुलिस उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर अगर कोई विवादित वीडियो प्रसारित हो रहा है, तो उसे आगे बढ़ाने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। लोगों को सलाह दी जा रही है कि विवादित और फेक वीडियो को बहुप्रसारित करने से बचें।
संबंधित खबरें
लोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
57 mins agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
3 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines