---विज्ञापन---

MP Assembly Election: I.N.D.I.A. गठबंधन की भोपाल रैली रद्द, शिवराज बोले- डर गई कांग्रेस

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में इंडिया गठबंधन द्वारा प्रस्तावित रैली रद्द कर दी गई है। इसकी जानकरी पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। इस पर एमपी के सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन ने डर की वजह से रैली रद्द की है। इंडिया गठबंधन द्वारा प्रस्तावित […]

---विज्ञापन---

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में इंडिया गठबंधन द्वारा प्रस्तावित रैली रद्द कर दी गई है। इसकी जानकरी पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। इस पर एमपी के सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन ने डर की वजह से रैली रद्द की है।

इंडिया गठबंधन द्वारा प्रस्तावित रैली रद्द होने की जानकारी देते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस फिलहाल जन आक्रोश यात्रा में व्यस्त रहेगी, इस वजह से यह फैसला लिया गया है। मध्य प्रदेश में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली रद्द होने के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

---विज्ञापन---

‘इंडिया’ के नेताओं के प्रति जनता में आक्रोश

गौरतलब है कि पिछले दिनों विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने ऐलान किया था कि मध्य प्रदेश में सामूहिक रैली की जाएगी, लेकिन शनिवार को कमल नाथ ने यह बयान देकर रैली पर विराम लगा दिया। इस पर सीएम शिवराज ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने सनातन का अपमान किया है। इस अपमान को मध्य प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी। वे यह समझ लें कि इन्होंने हमारी आस्था पर चोट की है। ‘इंडिया’ के नेताओं के प्रति जनता में आक्रोश है। अगर वे रैली करते तो विरोध होता, इसलिए गठबंधन ने मध्य प्रदेश में अपनी रैली रद्द कर दी है।

यह भी पढ़ें-उज्जैन में बस पलटने से 3 की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, दुर्घटना की यह वजह आई सामने

---विज्ञापन---

कांग्रेस में मचा हुआ लट्ठम लट्ठ

सीएम शिवराज ने कहा कि इनकी लीडरशिप में दम नहीं है। भाजपा शासित जिन जगहों में चुनाव होते हैं, वहां सभी काम में लग जाते हैं, जबकि कांग्रेस में लट्ठम लट्ठ मचा हुआ है। आपस में लड़ रहे हैं, किसका फोटो लगे किसका ना लगे। इस चक्कर में घर वाले ही प्रचार नहीं कर रहे, तो ये बाहर वालों को क्या बुलाएंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2023 11:28 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola