---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

MP Election: कांग्रेस की जारी पहली लिस्ट पर बीजेपी ने कसा तंज, कहा- यह सूची केवल परिवारवाद, दागदार, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है

MP Election: बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सूची केवल और केवल परिवारवाद, दागदार, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है। यह सूची ऐसे कांग्रेसियों से भरी है जो, जनजातीय नायकों का अपमान करते हैं और महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं।

शब्बीर अहमद, भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आज जारी हुई पहली सूची को लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सूची केवल और केवल परिवारवाद, दागदार, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है। यह सूची ऐसे कांग्रेसियों से भरी है जो, जनजातीय नायकों का अपमान करते हैं और महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं।

---विज्ञापन---

कांग्रेस की पहली सूची पर बीजेपी ने कसा तंज

अग्रवाल ने कांग्रेस की जारी हुई पहली सूची को X पर शेयर करते हुए लिखा कि यह सूची ऐसे कांग्रेसी नेताओं से भरी है, जो महिलाओं पर अपमानजनक, अशोभनीय टिप्पणी करते हैं, अभद्र, अमर्यादित शब्द शैली का प्रयोग करते हैं, वंदे मातरम का विरोध करते हैं, कथावाचकों का अपमान कर गीता श्लोकों की पैराडी बनाते हैं और अनैतिक कृत्यों के वीडियो वायरल होते हैं… उन्होंने आगे कहा कि ऐसे चाल-चरित्र-चेहरों को लेकर उतरी कांग्रेस की हार सुनिश्चित है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, 144 नामों पर लगी मुहर

अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की अभी तो यह शुरुआत है। अब आज से आपसी जूतमपैजार, सिर फुटव्वल और इस्तीफों का दौर भी शुरू होगा।

---विज्ञापन---

कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी 

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने विधानसभा की 230 सीटों में से अभी 144 नामों पर ही मुहर लगाई है। सूत्रों के मुताबिक शेष बची हुई सीटों के लिए जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ इस बार भी छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि पार्टी ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वो पहले नवरात्रि पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। तारीखों के ऐलान के बाद से ही लगातार प्रत्याशियों की सूची को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

 

---विज्ञापन---

First published on: Oct 15, 2023 11:58 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola