MP Assembly Election 2023: PM मोदी ने भारत को बनाया शक्तिशाली देश, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पिछले 9.5 सालों में बढ़ा कद: राजनाथ

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के रतलाम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता है, तो दूसरे देश ध्यान से सुनते हैं। पूरी दुनिया में भारत का कद बढ़ा है।

rajnath singh

MP Assembly Election 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में भारत के बारे में धारणा बदल गई है, अब इसे कमजोर देश नहीं माना जाता है। राजनाथ सिंह ने इस हफ्ते होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पहले भारत के बारे में धारणा यह थी कि यह एक कमजोर देश है, गरीबों का देश है लेकिन पिछले साढ़े नौ साल में यह बदल गया है। आज भारत को कमजोर देश नहीं माना जाता है।

विज्ञापन

राजनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गंभीरता से नहीं सुना जाता था लेकिन आज जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता है, तो दूसरे देश ध्यान से सुनते हैं। पूरी दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। इतना ही नहीं, अर्थव्यवस्था के मामले में पहले भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था और आज भारत छलांग लगाकर पांचवें स्थान आ गया है। उन्होंने आगे कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए पूछा कि कांग्रेस ने अपने 50 साल के शासनकाल में क्या किया?

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा मध्य प्रदेश से कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी

राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का मान इतना ऊंचा कर दिया। उन्होंने भारत को आर्थिक दृष्टि से भी इतना शक्तिशाली बना दिया कि आज यह 11वें से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आंधी मध्य प्रदेश से कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा था कि मैं पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोगों से मिला हूं और उनका आशीर्वाद लिया है। भाजपा पर दिखाया जा रहा भरोसा अद्भुत है। दिल्ली में बैठकर चुनावी गणित बनाने वाले लोग अपना आकलन नहीं कर सके। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ