---विज्ञापन---

PM मोदी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- केंद्रीय मंत्री के बेटे के वायरल वीडियो पर शांत क्यों? कोई कार्रवाई हुई क्या?

Rahul Gandhi Target PM Modi on Minister's Son Viral Video: राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार 50 प्रतिशत कमीशन (कटौती और रिश्वत) पर काम करती है।

---खबर नीचे जारी है---

Rahul Gandhi Target PM Modi on Minister’s Son Viral Video: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। सोमवार कांग्रेस सासंद राहुल गांधी चुनावी रैली करने को संबोधित करने के लिए हरदा पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने एक वीडियो देखा है जिसमें एक केंद्रीय मंत्री के बेटा किसानों, गरीबों और मजदूरों का पैसा चुराते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ राहुल ने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि क्या PM मोदी ने मंत्री के बेटे पर कोई कार्रवाई की? क्या उन्होंने उसके पीछे ED, CBI, IT लगाई?’

केंद्रीय मंत्री के बेटे का वीडियो

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार 50 प्रतिशत कमीशन (कटौती और रिश्वत) पर काम करती है और हर चीज में भ्रष्टाचार करती है। उन्होंने आपने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे का वीडियो तो देखा ही होगा, जो बिना छुपाए, बिना डरे और खुलेआम वीडियो कॉल पर किसानों, गरीबों और मजदूरों का पैसा चुरा रहा है। क्या मोदी जी ने उन पर कोई कार्रवाई की? क्या उनके ऊपर ईडी, सीबीआई, आईटी विभाग ने कार्रवाई की है?

---खबर नीचे जारी है---

कमल नाथ की सरकार

इसके बाद राहुल गांधी ने मार्च 2020 में कमल नाथ सरकार के पतन पर बात करते हुए कहा कि भाजपा ने बड़े उद्योगपतियों के साथ मिलकर 27 लाख किसानों के ऋण माफ करने का काम शुरू करने के बाद किसानों, मजदूरों और छोटे दुकान मालिकों की कांग्रेस सरकार को गिरा दिया। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शासन में राज्य में कर्ज के कारण 18 हजार किसानों ने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें: नेपाल से पहले भी काफी देशों में बैन है TikTok, इनमें भारत, अमेरिका समेत पूरे यूरोप शामिल

---खबर नीचे जारी है---

अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

बता दें कि, इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री के बेटे कहना है कि वीडियो फर्जी है और इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई गई है। वहीं, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के अभियान के तहत हरदा में बोल रहे थे। नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 13, 2023 08:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola