Madhya Pradesh Assembly Election 2023: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैतूल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बड़े ही जोश के साथ कहा कि चुनाव नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस ने हार मान ली है। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भाजपा के विकास कार्यों को भी गिनाया है।
कांग्रेस के धमकीबाज नेताओं से डरने की जरूरत नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, ”अपने हार देख कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। कांग्रेस नेता सरकारी कर्मचारियों को धमका रहे हैं। लेकिन मैं सरकारी कर्मचारियों को कहना चाहता हूं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। अपना काम करते रहें। एमपी में आज भी भाजपा है 3 दिसंबर के नतीजों के बाद भी भाजपा सरकार ही है। कांग्रेस के धमकीबाज नेताओं की खुद की गारंटी नहीं है। इसलिए कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं की धमकियों की परवाह न करें।”
पीएम मोदी ने बैतूल में ये भी कहा कि हर इंसान विकास चाहता था। पहले वाले सोए पड़े थे, लेकिन ये गरीब मां का बेटा है, जो गरीब की सेवा का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आपका हक समझ कर सुविधाएं दे रही है। मोदी यानी कि हर गारंटी पूरा होने की गारंटी। भाजपा ने हर वर्ग के लिए संकल्प पत्र तैयार किया है। ये संकल्प पत्र मध्य प्रदेश का विकास पत्र है।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के विकास की भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद देश के किसानों के अनाज को दुनियाभर में पहुंचाना है।
ये भी पढ़ेंः दिवाली के बाद आखिर क्यों एक-दूसरे पर दाग रहे आग के गोले? अनूठी परंपरा में 35 लोग घायल, VIDEO
बैतूल के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 01:45 बजे शाजापुर और 03:45 बजे झाबुआ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, शाम 05:45 बजे बड़ा गणपति मंदिर से देवी अहिल्या बाई होल्कर, राजवाड़ा, इंदौर में रोड शो करेंगे।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
18 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines