New trend of voting percentage in MP Election(शब्बीर अहमद): मध्य प्रदेश में 17 नवम्बर को विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुका है। राज्य में सभी 230 विधानसभा सीटों पर 73.69 फीसदी मतदान हुआ है। वोटिंग के बाद एमपी में वोटर्स का नया ट्रेंड सामने आया है। प्रदेश में पिछले चुनाव की तुलना में डेढ़ फीसदी वोट प्रतिशत बढ़ा है, वहीं 230 सीटों में से 50 सीट पर वोटिंग घटी है।
9 मंत्रियों की सीट पर घटा वोटिंग प्रतिशत
सीएम शिवराज सरकार के 9 मंत्रियों की सीट पर ही वोटिंग घट गई है। मंत्री प्रेम सिंह पटेल, भूपेंद्र सिंह, उषा ठाकुर, रामखेलावन पटेल, मीना सिंह, विश्वास सारंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, तुलसी सिलावट और जगदीश देवड़ा की सीट पर वोट प्रतिशत घटा है।
बीजेपी की 28 विधायकों की सीट पर वोट प्रतिशत कम हो गया। कांग्रेस की 20 विधायकों सीट पर भी वोटिंग कम हुई। बसपा और एक निर्दलीय विधायक की सीट पर भी वोटिंग प्रतिशत कम दर्ज किया गया। एमपी में ये कुल पचास सीट हैं, जिन पर वोट प्रतिशत घटने से नतीजों को लेकर भी बड़ी उलझन बनी हुई है।
किस करवट बैठेगा ऊंट ?
चुनाव समाप्त होने के बाद प्रदेश की सबसे बड़ी दो पार्टियों भाजपा और कांग्रेस में उलझन बनी हुई है। बीजेपी-कांग्रेस के बागियों ने पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है। बागियों से हुए नुकसान का आंकलन में दोनों पार्टियां जुट गई हैं।
करीब 15 सीटों पर बागियों ने पहुंचाया नुकसान
एक आंकलन के अनुसार कांग्रेस, बीजेपी के टिकट नहीं मिलने से नाराज 8 पूर्व विधायकों ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा है। इनमें कांग्रेस के बागी महू से अंतर सिंह दरबार, गोटेगांव से शेखर चौधरी, सिवनी मालवा सेओम रघुवंशी, आलोट से प्रेमचंद गुड्डू, उत्तर से आमिर अकील, नागोद से यादवेंद्र सिंह बीजेपी के बागी अटेर से मुन्ना सिंह भदोरिया, नर्मदापुर से भगवती चौरे, सीधी से केदारनाथ शुक्ला, चाचौड़ा से ममता मीना, बंदा से सुधीर यादव, बुरहानपुर से हर्ष सिंह चौहान, भिंड से राकेश सिंह शामिल हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines