CM Arvind Kejriwal Road Show In MP : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के नोटिस को नजरअंदाज करते हुए, गुरुवार को मध्य प्रदेश में विशाल रोड शो करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। सीएम ने कहा कि भाजपा वाले रोज धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। ये केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे, लाखों-करोड़ों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करेंगे? उन्होंने कहा कि केजरीवाल जेल जाने से नहीं डरता है।
‘किस-किस का मुंह बंद करेगी भाजपा’
सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10 साल से इनकी केंद्र में सरकार है, लेकिन कुछ काम नहीं किया। आज देश का बच्चा-बच्चा पूछ रहा है कि केजरीवाल ने तो आठ साल में दिल्ली के सारे सरकारी स्कूल ठीक कर दिए, लेकिन तुम लोगों ने 10 सालों में देश में कितने स्कूल बनाए? भाजपा वाले किस-किस का मुंह बंद करेंगे, जवाब तो देना ही पड़ेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस दिन चुनाव के नतीजे आएंगे, मुझे नहीं पता कि मैं बाहर रहूंगा या जेल में रहूंगा, लेकिन मुझे आवाज सुनाई देनी चाहिए कि सिंगरौली में केजरीवाल आया था और केजरीवाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
केजरीवाल ने किया जनता का धन्यवाद
दरसअल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान के साथ मध्यप्रदेश में सिंगरौली से पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल के समर्थन में विशाल रोड शो किया। इस रोड में भारी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता और समर्थक बड़े ही जोश व उत्साह के साथ शामिल हुए। रोड शो को संबोधित अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक साल पहले भी मैं यहां आया था और इसी चौक पर हमने रानी अग्रवाल को मेयर बनाने की अपील की थी। यहां की जनता ने हमारी प्रार्थना सुनी और हमें आशीर्वाद दिया। इसके लिए मैं यहां की जनता का धन्यवाद करता हूं।
गली-गली में बन रहे क्लीनिक
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनने के बाद हमने दिल्ली में बहुत शानदार काम किया। हमारी सरकार से पहले पूरे देश में दिल्ली कॉमनबेल्थ, टूजी घोटाला के नाम से जाना जाता था। दिल्ली घोटाले के नाम से जानी जाती थी। हमने पिछले आठ साल में इतने शानदार किए कि अब लोग कहते हैं कि केजरीवाल ने स्कूल-अस्पताल बड़े अच्छे कर दिए। मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, बिजली 24 घंटे और मुफ्त कर दी। हम दिल्ली के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर लेकर जाते हैं। दिल्ली में एक बार नहीं, तीन-तीन बार आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है। दिल्ली में शानदार स्कूल-अस्पताल बन रहे हैं। गली-गली में मोहल्ला क्लीनिक बना रहे हैं। सभी का मुफ्त में इलाज कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines