MP Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के आज अंतिम दिन खंडवा में दोनों ही राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने कमान संभाली है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी तो वहीं मशहूर शायर और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आखिरी दिन प्रचार किया। इस दौरान दोनों ने अपनी अपनी पार्टी की जीत के दावे किए और एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा।
नकवी ने किया कांग्रेस का घेराव
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सांप्रदायिक वोटों की ठेकेदारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समावेशी विकास से समाप्त कर दिया है। अब कुछ लोग सांप्रदायिक वोटों की सौदेबाजी करते हैं इसलिए वह जब चारो खाने चित होने लगते हैं तो उनको सांप्रदायिक वोटों की ठेकेदारी याद आने लगती है, सांप्रदायिक वोट याद आने लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने किसी भी वर्ग के साथ काम में कोई कमी नहीं की तो भारतीय जनता पार्टी के साथ वोटों में भी कोई समाज कंजूसी नहीं करेगा क्योंकि आज अगर आतंकवाद हिंदुस्तान में वेंटिलेटर पर है तो कांग्रेस को ऑक्सीजन देकर उससे एक्सीलेटर पर पहुंचने की गलती नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- कितनी अहम है नारों-जुमलों की सियासत? कमल-हाथ में घमासान, क्या इनसे मिलेंगे वोट?
इमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी पर साधा निशाना
मशहूर शायर और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का एक बहुत बड़ा शोरूम खुलने जा रहा है। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की यह बहुत बड़ी जीत होगी। मुख्तार अब्बास नकवी को लेकर उन्होंने कहा कि वह अब प्रासंगिक हो गए हैं, राज्यसभा में मुख्तार अब्बास नकवी, सैयद जफर इस्लाम और एमजे अकबर तीनों राज्यसभा सांसद हुआ करते थे। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि तीनों एक झटके में कहां चले गए ये उन्हें पता नहीं, भाजपा ने मुख्तार अब्बास नकवी को उपराष्ट्रपति क्यों नहीं बनाया? उन्होंने आगे कहा कि आज वह पार्टी में कहां पर हैं…पहले वह खुद देखें, बाकी अल्पसंख्यकों का ठेका बाद में लें। मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस सरकार बना रही है। इमरान प्रतापगढ़ी ने AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि मुझे बस इतना पता है की वह केवल भाजपा के साथ खड़े हैं।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
8 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines