---विज्ञापन---

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में फिर भाजपा सरकार, शिवराज चौहान समेत 5 दिग्गज CM पद के दावेदार

Madhya Pradesh BJP CM Candidates: मध्य प्रदेश में भाजपा चुनाव जीत गई है। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर शिवराज मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो पार्टी किसे CM बना सकती है?

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh BJP CM Candidates: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट लगभग साफ हो गए हैं। मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन रही है। News24-टुडेज चाणक्या का State Analysis भी सही साबित हो रहा है। इसमें भाजपा को 152 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। वहीं मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। इससे जहां एक और प्रदेश में पार्टी वर्करों में जश्न का माहौल है।

वहीं मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि पार्टी ने चुनाव से पहले शिवराज चौहान को CM फेस घोषित नहीं किया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर शिवराज मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो पार्टी किसे CM बना सकती है? दावेदारों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी है। नरोत्तम मिश्रा और प्रह्लाद सिंह पटेल पर भी दांव खेला जा सकता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में CM पद के प्रमुख दावेदार

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया– केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हैं। उनके कांग्रेस छोड़ने के पीछे की एक वजह यह भी थी। इसके अलावा वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खास भी हैं। चुनाव नतीजों के तुरंत बाद सिंधिया CM शिवराज से मिलने पहुंचे। सिंधिया जब से भाजपा में आए हैं, लगातार मेहनत कर रहे हैं। क्योंकि ग्वालियर-चंबल में भाजपा को भारी बढ़त मिली है, ऐसे में वे मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं।

---विज्ञापन---

2. नरेंद्र सिंह तोमर- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं। तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया था। केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने भेजा। ऐसे में मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि चुनाव के दौरान उनके बेटे का वसूली वाला वीडियो भी वायरल हुआ था, जिससे उनकी छवि कमजोर हुई है, लेकिन फिर भी वे रेस में हैं।

3. कैलाश विजयवर्गीय- मध्य प्रदेश में पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में सबसे ऊपर चल रहा है। विजयवर्गीय जब से उम्मीदवार बने हैं, तब से वे लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जैसे चुनाव जीतने के बाद वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे पहले वे कह चुके हैं कि वे यहां सिर्फ विधायक बनने आए हैं। इसके अलावा पार्टी उन्हें कुछ और जिम्मेदारी देती है तो वे उस पर भी काम करने को तैयार हैं।

---विज्ञापन---

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

N24 Whatsapp Group

---विज्ञापन---

4. प्रह्लाद सिंह पटेल- मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के नाम की चर्चा भी चल रही है। शिवराज के बाद प्रह्लाद पटेल OBC वर्ग के बड़े चेहरों में से एक हैं। मध्य प्रदेश में OBC की 50 प्रतिशत आबादी है। ऐसे में अगर भाजपा CM फेस बदलती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी दावेदारी मजबूत होगी। पटेल का संगठन में लंबा अनुभव भी रहा है और राजनीति के चाणक्यों में से हैं। वे RSS के भी पसंदीदा नेता हैं।

5. नरोत्तम मिश्रा– मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं। वे मौजूदा शिवराज सरकार में गृहमंत्री भी थे। वे लगातार 2008 से चुनाव जीतते आ रहे हैं। ऐसे में वे भी CM पद के दावेदार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: मध्‍य प्रदेश में किसका होगा राज, फैसला आज, जानें सभी 230 सीटों का हाल

First published on: Dec 03, 2023 03:08 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola