Madhya Pradesh and Chhattisgarh Weather Update: मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक में भीषण गर्मी ने लगातार कहर बरसा रही है। मध्य प्रदेश में आए दिन गर्मी अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है। भीषण गर्मी के साथ-साथ लू ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। बीते दिन मध्य प्रदेश का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा हुआ था। वहीं छत्तीसगढ़ का तापमान 42 डिग्री के पार था। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 24 मई, 2024 को कुछ जिलों का तापमान पहले से ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं जिलों के लिए विभाग ने भारी बारिश अलर्ट जारी किया है।
विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। विभाग ने शुक्रवार छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, बालाघाट और सिवनी में आंधी के साथ बारिश अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने प्रदेश के राजगढ़, बड़वानी, अशोकनगर, नीमच, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, धार और रतलाम के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के सबसे गर्म शहर
गुना में 46.6 डिग्री
राजगढ़ 46.3 डिग्री
नीमच में 46.1 डिग्री
रतलाम में 45.8 डिग्री
बड़वानी में 45.7 डिग्री
शाजापुर में 45.2 डिग्री
खंडवा में 45.1 डिग्री
उज्जैन में 45 डिग्री
भोपाल में 44.4 डिग्री
इंदौर में 44.5 डिग्री
सिहोर में 44.7 डिग्री
धार में 44.6 डिग्री
देवास में 44.1 डिग्री
निवाड़ी में 44.1 डिग्री
दमोह में 44 डिग्री
शिवपुरी में 44 डिग्री
टीकमगढ़ में 44 डिग्री
सागर में 43.7 डिग्री
अशोकनगर में 43.4 डिग्री
छतरपुर में 43.4 डिग्री
नरसिंहपुर में 43.2 डिग्री
शिवपुरी में 43.1 डिग्री
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान
वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक प्रदेश का तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद प्रदेश का तापमान बढ़ सकता है। अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस समय प्रदेश का सबसे गर्म जिला दुर्ग है, जिसका तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 20 डिग्री तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे गर्म शहर है।
प्रदेश के सबसे गर्म शहर
राजधानी रायपुर में 40 डिग्री
बिलासपुर में 41 डिग्री
जगदलपुर में 37.4 डिग्री
दुर्ग में 42.6 डिग्री
राजनांदगांव में 41.3 डिग्री
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
46 mins agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
13 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
16 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
22 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines