MP and CG Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी आए दिन तापमान के रिकॉर्ड तोड़ रही है, बीते दिन प्रदेश का 50 डिग्री के करीब तक पहुंच गया था। वहीं छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती गर्मी ने इंसानों के साथ-साथ जानवरों का भी जीना मुश्किल कर दिया है। छत्तीसगढ़ का 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने प्रदेश के कुछ में बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की है।
मध्य प्रदेश का तापमान
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के लिए तीव्र लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं शाजापुर के लिए लू का रेड अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने विदिशा, रायसेन, सीहोर, खण्डवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, आगरमालवा और दमोह में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
प्रदेश सबसे गर्म शहर
निवाड़ी में 48.7 डिग्री
दतिया में 47.4 डिग्री
खजुराहो में 47.2 डिग्री
भिंड में 48.7 डिग्री
गुना में 47.2 डिग्री
दमोह में 47 डिग्री
शिवपुरी में 46 डिग्री
भोपाल में 45 डिग्री
छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बदलाव जारी रहेगा। विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 3-4 दिन तक भीषण गर्मी का तापमान और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। दिन चढ़ते ही प्रदेश भर में लू जैसे हालात रहेंगे। अलगे 9 दिनों तक राजधानी रायपुर का पारा 40 के पार रहेगा।
प्रदेश के सबसे गर्म शहर
बेमेतरा में 43.9 डिग्री
रायपुर में 43.6 डिग्री
बिलासपुर में 43 डिग्री
बस्तर में 37.3 डिग्री
दुर्ग में 42.8 डिग्री
राजनांदगांव में 43.5 डिग्री
रायगढ़ में 43 डिग्री
सरगुजा में 39.6 डिग्री
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines