---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

‘राज्य को विकास मानकों के टॉप पर ले जाना है सरकार का लक्ष्य’, ‘विजनरीज़ ऑफ मध्य प्रदेश’ में बोले डिप्टी सीएम

Madhya Pradesh Deputy CM Rajendra Shukla: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल News24 MP-CG के 'विजनरीज़ ऑफ मध्य प्रदेश' कार्यक्रम में शामिल हुए।

Madhya Pradesh Deputy CM Rajendra Shukla: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के विकास के लिए राज्य में उद्योग को बढ़ावा दे रहे हैं। अपने इसी मिशन के तहत के मोहन सरकार ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का आयोजन करने वाली है। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हाल ही में प्रदेश के विकास प्लान के बारे में बात की है। दरअसल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल News24 MP-CG के ‘विजनरीज़ ऑफ मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने बताया कि उनकी सरकार का संकल्पित लक्ष्य मध्य प्रदेश को विकास के मानकों के टॉप पर ले जाना है।

---विज्ञापन---

मोहन सरकार का विकास प्लान

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार मध्य प्रदेश के लोगों के हितो को ध्यान में रखते हुए सरकारी योजनाओं के काम को तेजी के साथ पूरा कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की मोहन सरकार इस समय मिशन मोड पर काम कर रही है। डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि हेल्थ सेक्टर को सशक्त करने के लिए वृहद् मंथन कर सर्विस गैप को ध्यान में लाया गया है। प्रदेश में शहर से लेकर गांव तक हेल्थ सर्विस के सप्लाई का बेहतरीन रोडमैप तैयार किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए मैन पॉवर और उपकरणों की उपलब्धता के लिए काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कल से शुरू होगा ‘राजस्व महाअभियान- 2.0’, CM मोहन ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

---विज्ञापन---

हेल्थ सेक्टर का विकास

इसके साथ ही डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि मोहन सरकार ने हेल्थ सेक्टर के महत्व को समझते हुए ही स्वास्थ्य के बजट में 34 प्रतिशत की वृद्धि की। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने बताया कि साल 2003 में 5 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 14 मेडिकल कॉलेज तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा आने वाले 2 सालों में प्रदेश के अंदर 8 और नए मेडिकल कॉलेज खोलने की कोशिश की जा रही है।

First published on: Jul 18, 2024 02:37 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola