Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में फिर एक बड़ा हादसा हो गया। बागेश्वर धाम में धर्मशाला की दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि यहां पर करीब 5 दिन पहले भी टेंट गिरने से एक बुजुर्ग की जान चली गई थी। हादसे में जान गवांने वाली महिला उत्तर प्रदेश निवासी बताई जा रही है। वहीं, घायलों को स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
भरभराकर गिरी दीवार
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब लोग धर्मशाला में आराम से सो रहे थे। दीवार गिरने से उसके नीचे कई लोग दब गए, जिनमें से अनीता देवी खरवार (40) की मौत हो गई। साथ ही करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है। मृतक महिला की पहचान अनीता देवी खरवार (40) पत्नी राजू के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट गांव की रहने वाली थी। उनके परिवार वालों ने बताया कि ‘सोते वक्त अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी।’
ये भी पढ़ें: MP: शहडोल में आई मानसूनी आफत, पूल बना हॉस्पिटल, रेलवे ट्रैक बंद
मौके पर पहुंची टीम
हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 5 दिन पहले यानी 3 जुलाई को भी बागेश्वर धाम परिसर में ही टेंट गिर गया था। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी, जबकि भगदड़ में 8 लोग घायल हुए थे।
इस हादसे पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘ज्यादा बारिश और तूफान की वजह से टेंट में यह हादसा हुआ है। इसका बहुत दुख है, सब अपने हैं।’ उन्होंने हादसे के बाद अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का ऐलान भी किया था।
ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम को लेकर बड़ी खबर, सारे कार्यक्रम रद्द, धीरेंद्र शास्त्री ने की ये अपील
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
22 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines