Madhya Pradesh New Airport: चुनावी साल में मध्य प्रदेश को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज प्रदेश के 6वें एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। जो प्रदेश के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।
दतिया में बनेगा एयरपोर्ट
दरअसल, दतिया में हवाई पट्टी को विकसित किया जाएगा। जिसके बाद दतिया सीधा देश के कई महानगरों से जुडे़गा। एयरपोर्ट बनने के बाद दतिया से पहली फ्लाइट खजुराहो के लिए उड़ेगी। एयरपोर्ट को 19 सीटर एयर क्राफ्ट उतारने के हिसाब से ही निर्माण किया जाएगा। इस एयरपोर्ट के बनने से यूपी एमपी के कई शहरों को फायदा मिलेगा। जबकि दतिया में एयरपोर्ट बनना शहर के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।
दतिया में एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा शामिल होंगे। जिसको लेकर दतिया हवाई पट्टी पर प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। इसके अलावा दतिया एयरपोर्ट बनने से अब दतिया-उन्नाव रोड की भी सूरत बदलेगी। बता दें कि दतिया उन्नाव रोड एमपी और यूपी को जोड़ता है।
24 अप्रैल को सीएम शिवराज ने की थी घोषणा
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया में आयोजित पीतांबरा प्राकट्योत्सव पर दतिया की हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदलने का ऐलान किया था। जिसके बाद अब दतिया में एयरपोर्ट का शिलान्यास किया जा रहा है। 2015 में दतिया में हवाई पट्टी बनी थी। लेकिन अब यहां एयरपोर्ट बनने जा रहा है।
प्रदेश का 6वां एयरपोर्ट
बता दें कि अब तक मध्य प्रदेश के पांच शहरों में एयरपोर्ट हैं, जिसमें राजधानी भोपाल में राजाभोज एयरपोर्ट, इंदौर में देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट, जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट, इसके अलावा ग्वालियर एयरपोर्ट और खजुराहों में भी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। जबकि अब दतिया में भी एयरपोर्ट होगा।
ये भी देखें: BJP का मिशन-2023…Gwalior में प्रदेश कार्य समिति की हुई बैठक
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
10 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines