मध्य प्रदेश के '50वें खजुराहो नृत्य समारोह' का समापन, जानें 7 दिन किस तरह संगीत के 7 सुर उत्सव में खिले?

50th Khajuraho Dance Festival: ’50वां खजुराहो नृत्य समारोह’ में शास्त्रीय नृत्य के साथ संगीत का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कथक डांसर यास्मीन सिंह के डांस में बेहतरीन राम की रावण पर विजय का भाव भी देखने को मिला।

50th Khajuraho Dance Festival

50वां खजुराहो नृत्य समारोह

50th Khajuraho Dance Festival: मध्य प्रदेश का ’50वां खजुराहो नृत्य समारोह’ सोमवार को अपने अंजाम तक पहुंच गया। इस समारोह के चलते खजुराहो में 7 दिनों तक नृत्य-कलाओं के सतरंगी सिलसिला चलता रहा। कला और संगीत की जुबान में कहे तो इन सात दिनों में मानो संगीत के सातों सुर खिल उठे थे।

विज्ञापन

’50वां खजुराहो नृत्य समारोह’ का समापन

’50वां खजुराहो नृत्य समारोह’ का समापन उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत और कला अकादमी के डायरेक्टर जयंत माधव भिसे के आभार भाषण के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि यह समारोह एक सांस्कृतिक अनुष्ठान या यज्ञ है। इसमें कोई शख्स अपने लेवल पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आहुति दे सकता है। यह समारोह सहयोग स्तुत्य है और उसी की वजह से यह आयोजन सफल हुआ। इसके साथ ही उन्होंने इस सांस्कृतिक यात्रा को एक बड़ी ऊंचाइयों पर बनाए रखने का निवेदन भी किया।

विज्ञापन

कैसा रहा आखिरी दिन

’50वां खजुराहो नृत्य समारोह’ के आखिरी दिन पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह से लेकर अनुराधा सिंह तक सभी कलाकारों ने अद्भुत प्रस्तुति दी। समारोह की शुरुआत विख्यात भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह के समूह की नृत्य से हुई। इसके बाद बैंगलोर से आईं विदुषी डॉ. राजश्री वारियार ने भरतनाट्यम नृत्य शानदार प्रदर्शन दिया। इसके बाद भोपाल की डॉ. यास्मीन सिंह का मनोहारी कथक नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया। यास्मीन सिंह ने सूर्य वंदना के अपने डांस की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने राम की रावण पर विजय भाव को भी अपने नृत्य से दिखाया।

विज्ञापन

खिल उठे संगीत के 7 सुर 

वहीं, ’50वां खजुराहो नृत्य समारोह’ में नृत्य के साथ-साथ संगीत का भी शानदार परफोर्मेंस देखने मिली, जिसमें श्रीयंका माली, विश्वजीत चक्रवर्ती, संदीप सरकार, सुब्रतो पंडित, नील जैनिफर, अभिषिकता मुखोपाध्याय, संगीता दस्तीकार, प्रसनजीत, जयवर्धन दाधीच, आशीष गंगानी, शाहनवाज, एलिशा दीप गर्ग, आमिर खान और किशन कथक जैसे महान संगीतकार और गायक शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ